February 13, 2026 7:11 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

लॉकअप में बदला सोनम का गेट अप, शिलॉन्ग पुलिस ने बाजार से खरीदकर दिए ये कपड़े, कहां है प्रेमी राज का ठिकाना?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. राजा की पत्नी सोनम को 10×10 के पुलिस लॉकअप में रखा गया है. सोनम को सोने के लिए एक दरी दी गई है, जिसे वो जमीन पर बिछाकर सोती है और ओढ़ने के लिए एक चादर दी गई है.

जिस वक्त सोनम गाजीपुर में पुलिस को मिली थी, उस वक्त उसने काले रंग की टी शर्ट और काला लोअर पहन रखे थे. लेकिन अब लॉकअप में उसका गेट अप चेंज हो गया है. पुलिस ने शिलांग के बाजार से उसके लिए सफेद रंग की टी शर्ट और भूरे रंग की लोअर खरीदे हैं और उसे लाकर दिया है. ये कपड़े सोनम की डिमांड पर दिए गए हैं. साथ ही उसे नॉर्थ इंडियन खाना दिया जा रहा है. सुबह नाश्ता भी दिया जा रहा है.

आरोपियों से करीब आठ घंटे रोज पूछताछ हो रही

पुलिस का मानना है कि आरोपियों से करीब आठ घंटे रोज पूछताछ हो रही है. अच्छे माइंड सेट के लिए जरूरी है कि आरोपी अच्छा खाना खाए और अच्छे कपड़े पहने, ताकि पुलिस को दुश्मन ना समझकर क़त्ल की इन्वेस्टिगेशन में पूछे गए सवालों का सही सही जवाब दे. सोनम से रोज सुबह 11 से शाम 6 तक अलग अलग तरह से पूछताछ हो रही है.

सीसीटीवी कैमरों के जरिए उस पर नजर रखी जा रही है. सोनम से किसी को उससे मिलने को इजाजत नहीं है, बस दो महिला पुलिसकर्मियों से ही वो बात कर सकती है. पुलिस ने शिलांग के सदर थाने में सभी आरोपियों को अलग-अलग लॉकअप में रखा है. खासतौर पर सोनम को बाकी आरोपियों से दूर रखा गया है. सोनम यहां ग्राउंड फ्लोर के लॉकअप में है, जबकि बाकी आरोपियों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है.

पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी

9 जून से सोनम मेघालय पुलिस की कस्टडी में है. पहले 3 दिन ट्रांजिट रिमांड पर रही. इसके बाद 11 तारीख को शिलॉन्ग की एडीजे कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इस दौरान उससे रोजाना 8 से 10 घंटे पूछताछ हो रही है. लेकिन अभी तक सोनम का अपने प्रेमी राज से आमना-सामना नहीं हुआ. जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को आमने सामने बैठाकर एक साथ पूछताछ करेगी. साथ ही क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए सोनम और सभी आरोपियों को लेकर मर्डर स्पॉट पर भी जाएगी.

Related Articles

Back to top button