February 23, 2026 11:11 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

रतलाम: 10वीं में दूसरी बार हुआ फेल… बड़े भाई ने लगाई डांट तो तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से 6 मई को एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था. 10वीं में 76.22 प्रतिशत और 12वीं में 74.48 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. 6 मई को एमपी बोर्ड का रिजल्ट आया 7 मई को एक छात्र ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. क्योंकि वह 10वीं कक्षा में दो बार फेल हो गया था.

ये मामला रतलाम के मोमिनपुरा इलाके से सामने आया है, जहां 7 मई की रात को ये घटना घटी. जहां दसवीं क्लास में लगातार दूसरी बार फेल होने से परेशान होकर एक 17 साल के स्टूडेंट ने जान देने की कोशिश की. यह छात्र अपने घर की तीसरी मंजिल से कूद गया. बच्चे के छत से कूदने का वीडियो भी सामने आया है. सुसाइड की कोशिश के दौरान का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र

वीडियो में छात्र तीसरी मंजिल से सीधा नीचे कूद जाता है. बताया जा रहा है कि छात्र ने बड़े भाई की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाया. बड़े भाई ने उसे लगातार दूसरी बार फेल होने पर डांट लगाई थी और कहा था कि अगर पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो काम पर लग जा. ये बात छोटे भाई को इतनी नागवार गुजरी कि वह 7 मई की देर रात तीसरी मंजिल की छत पर गया और सीधे नीचे सड़क पर कूद गया.

इंदौर में चल रहा छात्र का इलाज

आत्महत्या कि कोशिश की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से तुरंत गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को रतलाम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया. अब इंदौर में छात्र का इलाज चल रहा है. वही माणक चौक थाना पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है. इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, जब फेल होने से आहत होकर छात्र-छात्राएं आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं. हालांकि मोमिनपुर के छात्र को वक्त रहते अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और उसकी जान बचा ली गई. अब उसका इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button