February 12, 2026 12:14 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

सांप के काटने से पंडो जनजाति के 7 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

वाड्रफनगर:  बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में सिविल अस्पताल रघुनाथ नगर में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सर्पदंश का शिकार हुए एक 7 साल के मासूम की इलाज में देरी के चलते मौत हो गई। अस्पताल में ड्यूटी कर रही नर्स ने मरीज को शासकीय वाहन से इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक भेंज दिया और मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। मृतक बच्चा पंडो जनजाति से था।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि, जब वे बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल रघुनाथनगर पहुँचे तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। नर्स ने 102 वाहन से मरीज को चिकित्सा अधिकारी के निजी क्लीनिक भेंज दिया। क्लिनिक में जब चिकित्सा अधिकारी अनिल सिंह को सर्प दंश की जानकारी मिली तो मरीज को दोबारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए रघुनाथनगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस दर्दनाक घटना ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में परिजनों का कहना है कि हम समय पर अस्पताल पहुँचे थे, लेकिन वहाँ कोई डॉक्टर ही नहीं था अगर इलाज समय पर मिल जाता तो शायद मेरा बच्चा बच जाता। “ये पहली बार नहीं है जब सिविल अस्पताल में डॉक्टर नदारद मिले हों, शासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।”

CMHO ने कही दोषियों पर कार्रवाई करने की बात

वहीं मामले में CMHO बसंत सिंह दोषियों पर जांच के बाद कार्यवाही की बात करते नजर आ रहे हैं । ऐसे में अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया था तो फिर शासकीय गाड़ी से मरीज को चिकित्सा अधिकारी के निजी क्लीनिक क्यूं भेजा गया। अगर मरीज की स्थिति खराब थी तो उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर करना था, लेकिन ऐसा नहीं कर के मरीज को निजी क्लीनिक में भेजा गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button