July 6, 2025 8:26 pm
ब्रेकिंग
बहन को डांटने से रोका, तो बेटे ने 70 साल के बुजुर्ग की कर दी पिटाई, इलाज के दौरान मौत, अब 5 साल की स... वाराणसी में पकड़ा गया संजू त्रिपाठी हत्याकांड का फरार आरोपी, पुलिस ने रखा 5000 हजार का इनाम रावतपुरा सरकार का एक और नया कारनामा आया सामने, गड़बड़ी कर छात्रों से वसूली तीन गुना फीस झारखंड पुलिस ने किया बड़े गिरोह का पर्दाफाश, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों से बरामद किए 1.30 लाख के जाली नो... बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात.. दुर्ग से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देख... तीन युवकों ने पड़ोसी से की मारपीट, जमकर मचाया हुड़दंग, CCTV में कैद हुई वारदात कल से मैनपाट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, भाजपा अध्यक्ष नड्डा करेंगे उद्घाटन तो अमित शाह समापन, कां... फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर कसा शिकंजा, दो हफ्ते में संपत्ति कुर्क करने की बड़ी तैयारी आफत की बारिश ने मचाया तांडव, शहर की निचली बस्तियों बने बाढ़ जैसे हालात, जीवन अस्त व्यस्त मदद के नाम पर मांगता था ट्रैक्टर, फिर हो जाता था गायब, शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन के ससुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, पिता से मिलने सीमा यादव पहुंची सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव (98) की अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। उन्हें इलाज के लिए यूपी के सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री मोहन की धर्मपत्नी सीमा यादव पिता की देखरेख के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के ससुर की स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि, अभी ब्रह्मादीन यादव की स्थिति में सुधार है, लेकिन उन्हें सुरक्षा कारणों के लिहाज से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ससुराल उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विवेकानंद नगर में हैं। जहां ब्रह्मादीन यादव अपने पुत्र विवेकानंद यादव के साथ लंबे समय से रह रहे है। बीते रविवार को पेट में समस्या के कारण पुत्र विवेकानंद ने इन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन स्थिति में अधिक सुधार न होने पर डॉक्टर के सुझाव पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। भर्ती के दौरान डॉ अवनीश गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उनकी देखरेख के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव और सीएमओ भारत भूषण सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद है।

इधर पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव आज सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां उन्होंने पिता का हालचाल जाना और करीब एक घंटे पिता के साथ बिताने के बाद वे मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।

Related Articles

Back to top button