February 11, 2026 9:20 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

राज कुशवाह नहीं, इस शख्स के लिए राजा रघुवंशी को मार डाला… सोनम के जेठ का चौंकाने वाला दावा

इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस अभी भी सुर्खियों में है. पत्नी समेत पांचों आरोपी फिलहाल 8 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं. उन्होंने जुर्म भी कबूल लिया है. अब बस सजा मिलनी बाकी है. लेकिन इस बीच और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. माना जा रहा था कि सोनम ने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह की खातिर पति राजा को मार डाला. लेकिन अब सोनम के जेठ ने ऐसा दावा किया है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है.

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी की मानें तो सोनम ने अपने 60 वर्षीय पिता की खातिर राजा की नरबलि दी है. क्योंकि सोनम के पिता देवी सिंह को पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका है. सोनम का परिवार तंत्र-मंत्र को मानता है. इसलिए उन्होंने राजा की नरबलि दी है.

सचिन रघुवंशी ने कहा- मेरे भाई राजा की बलि दी गई है. सोनम ने अपने पिता की सेहत के लिए यह नरबलि दी है. उनके पिता को पहले दो बार अटैक आ चुका था, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम और उसके परिजन कुछ तांत्रिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से संपर्क में थे. फिलहाल सोनम रघुवंशी के परिवार की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

राजा की उल्टी तस्वीर क्यों नहीं टांगी?

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने पूछा- सोनम के पिता ने अपनी बेटी की तस्वीर उल्टी टांगकर उसे जिंदा वापस लाने को टोना-टोटका किया, लेकिन दामाद राजा के लिए ऐसा नहीं किया? अगर सोनम के परिवार ने राजा की तस्वीर भी उल्टी टांगी होती तो मेरा भाई भी जिंदा होता. सचिन ने सोनम की मां और पिता को साजिश में शामिल मानते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की.

तांत्रिक कनेक्शन की जांच की मांग

सचिन ने सवाल उठाया कि सोनम के परिवार को तांत्रिक सलाह देने वाला कौन था और क्या यह हत्या की साजिश का हिस्सा था? उन्होंने पुलिस से तांत्रिक कनेक्शन की गहराई से जांच करने की मांग की.

Related Articles

Back to top button