February 11, 2026 9:10 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
खेल

विराट कोहली के लंदन वाले घर पर टीम इंडिया की पार्टी, गिल-पंत समेत ये खिलाड़ी डिनर पर पहुंचे

टीम इंडिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है, जिसकी शुरुआत 20 जून से होनी है. उससे पहले टीम इंडिया ने इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला और फिर एक दिन के रेस्ट के बाद बैकिनहम से हेडिंग्ले के लिए रवाना हो गए. लेकिन, इन सबके बीच एक और चीज हुई. ऐसी खबर है कि विराट कोहली ने भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को अपने लंदन वाले घर पर दावत दी है. उन्होंने उन्हें खाने के लिए घर पर बुलाया.

पहले भी हुई है ऐसी पार्टी

भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों या किसी टीममेट की ओर से टीम को दावत देने का चलन पुराना है. रांची में टीम इंडिया के या आईपीएल मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को ऐसा करते खूब देखा गया है. मोहम्मद सिराज भी एक बार अपने हैदराबाद वाले घर पर बिरयानी पार्टी दे चुके हैं, जिसमें विराट कोहली भी पहुंचे थे. वहीं आईपीएल 2025 के दौरान दिनेश कार्तिक ने RCB के सभी खिलाड़ियों को चेन्नई में अपने घर बुलाकर पार्टी दी थी .

विराट की डिनर पार्टी में कौन-कौन पहुंचे?

अपने लंदन वाले घर पर विराट कोहली ने भी कुछ वैसा ही किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को डिनर के लिए अपने घर बुलाया. रिपोर्ट के मुताबिक, विराट की डिनर पार्टी में भारतीय टीम के जो खिलाड़ पहुंचे उनमें कप्तान शुभमन गिल, उप-कप्तान ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी पहुंचे.

16 जून को दी डिनर पार्टी- रिपोर्ट

अब सवाल है कि विराट कोहली ने डिनर पार्टी दी कब? तो रिपोर्ट के मुताबिक विराट ने 16 जून को टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए डिनर पार्टी अपने घर पर रखी थी. विराट कोहली ने कुछ समय पहले ही लंदन में घर लिया था. टीम इंडिया से छुट्टी मिलते ही विराट वहां जाते भी रहते हैं. उनके बेटे अकाय का जन्म भी लंदन में ही हुआ था. टेस्ट से रिटायर हो चुके विराट कोहली इस वक्त भी इंग्लैंड में ही समय बिता रहे हैं. और, यही वजह रही कि उन्हें टीम इंडिया के खिलाड़ियों को होस्ट करने का मौका मिला.

Related Articles

Back to top button