February 28, 2026 4:16 pm
ब्रेकिंग
कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं औ... जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश

बड़े राजनीतिक घराने की बहू के गंभीर आरोप, पति और ससुर के खिलाफ दहेज की शिकायत

रतलाम: एक बड़े राजनीतिक घराने की बहू ने अपने पति और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बहू दिव्या गहलोत ने मंगलवार को रतलाम एसपी को जनसुनवाई में पहुंच कर लिखित शिकायत की है. आवेदन में दिव्या ने पति देवेन्द्र द्वारा छत से धक्का देकर गिराने, नशा करके मारपीट कर 50 लाख रुपए का दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं. पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत बड़े राजनीतिक हस्ती के बेटे हैं और आलोट से बीजेपी के विधायक रहे हैं. आलोट व नागदा उनके गृह क्षेत्र हैं.

बड़े राजनीतिक घराने की बहू ने प्रताड़ना के आरोप

गहलोत परिवार की बहू दिव्या गहलोत ने मंगलवार को अचानक जनसुनवाई में पहुंच गईं. जहां उन्होंने शिकायत कर बताया कि “उनका विवाह 2018 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत ताल में हुआ था. शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उनके पति शराब और नशे के आदि होकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. इतना ही नहीं इस साल 26 जनवरी की रात पति देवेंद्र ने उसे जान से मारने की नीयत से नागदा स्थित घर की छत से धक्का दे दिया. जिससे उन्हें मल्टीपल फ्रैक्चर हुए थे.

‘बेटी से नहीं मिलने दे रहे, 50 लाख रुपयों की मांग

जिसके बाद उसे दूसरे दिन गंभीर हालत में इंदौर के बड़े निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब जब वह ठीक होकर अपनी बेटी से मिलने घर पहुंची, तो उसे उसकी 4 साल की बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और इलाज में लगे पैसों सहित 50 लाख रुपए की मांग की जा रही है. दिव्या ने बताया कि लोकलाज और घर न टूटने के भय से वह यह सब सहती गई, लेकिन अब उसे उसकी बेटी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. जिसकी वजह से वह बेहद परेशान है. इसीलिए उसने रतलाम एसपी को मामले की शिकायत की है.” जिसे रतलाम पुलिस ने जांच में लिया है.

पूर्व विधायक ने आरोपों की बताया बेबुनियाद, जांच कर रही पुलिस

वहीं मामले में देवेंद्र गहलोत ने फोन पर बताया कि “उनके परिवार पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है. इस मामले की जांच में सभी प्रमाण और अपना पक्ष रखेंगे.” जबकि रतलाम एडिशनल एसपी राकेश खाका ने बताया कि “जनसुनवाई में दिव्या गहलोत का आवेदन प्राप्त हुआ था, क्योंकि मामला उज्जैन जिले के नागदा का है, इसलिए अग्रिम कार्रवाई के लिए आवेदन को उज्जैन पुलिस को भेजा गया है.”

Related Articles

Back to top button