February 22, 2026 10:53 am
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश, बहादुरी से किया मुकाबला

रायपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश हुई है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर अपने एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि रीवा से बिलासपुर यात्रा के दौरान कटनी में उनके साथ लूटपाट की कोशिश की गई है।

वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योत्सना ताम्रकार रीवा से बिलासपुर की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान कटनी जंक्शन के पास आउटर पर खड़ी ट्रेन में एक नकाबपोश युवक ने उनके साथ लूटपाट की कोशिश की। नकाबपोश युवक अभिनेत्री का पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ज्योत्सना ताम्रकार ने साहस दिखाते हुए लुटेरे का हाथ पकड़ लिया और उसे पकड़ने की कोशिश की। खुद को छुड़ाने के लिए आरोपी ने अभिनेत्री के चेहरे पर मुक्के से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button