April 4, 2026 10:38 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
दिल्ली/NCR

चाहे चले आंधी या आए तूफान… दिल्ली में रेल की पटरियों पर अब नहीं गिरेंगे पेड़, रेलवे ने निकाला ऐसा जुगाड़

हम कई बार देखते हैं कि बरसात और आंधी में अक्सर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाते हैं. रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रैक पर बिजली की उन तारों को नुकसान पहुंचता है, जिससे ट्रेनें चलती हैं. इससे ट्रेन घंटों ट्रैक पर खड़ी रहती है. इतना ही दूसरी ट्र्नों को भी रोक दिया जाता है. यात्रियों को परेशानी होती है. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि उत्तर रेलवे के दिल्ली डीवीजन ने इस समस्या का समाधान तलाश लिया है.

बताया जा रहा है कि दिल्ली में रेलवे अब उन पेड़ों को हटा सकता है, जिनके आंधी-तूफान में गिरने की संभावाना हो और ट्रेनों का परिचालन बाधित करते हों. वन विभाग ने रेलवे को इसकी इजााजत दे दी है. बीते दिनों राजधानी में आए जोरदार तूफान के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरे थे. इस वजह ट्रैक पर लगीं बिजली की तारें टूट गई थीं. इसके अलावा पेड़ों के गिरने की वजह कई जगहों पर रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया गया था. कई लाइनों पर दो-तीन घंटे तक ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा था.

उपराज्यपाल को लिखा गया पत्र

अकेले दिल्ली डिवीजन में दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा था. इसके बाद दिल्ली रेलवे के अधिकारियों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा. इस पत्र में पेड़ हटाने की इजाजत मांगी गई. अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे पेड़ ट्रेनों के परिचालन को प्रभावित कर रहे हैं. इससे रेल यातायात बाधित हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है.

पेड़ों को काटने के 24 घंटे पहले देनी होगी सूचना

रेलवे के अनुरोध पर वन विभाग ने सर्कुलर निकाला, जिसमें बताया गया कि रेलवे उन पेड़ों को काट सकता है जो रेलवे ट्रैक के रास्ते में आ रहे हैं. रेलवे उन पेड़ों को भी काट सकता है जो सूख रहे हैं या जिनके आंधी-तूफान में गिरने की संभावना रेलवे को नजर आ रही हो, लेकिन पेड़ों को काटने से 24 घंटे पहले रेलवे को वन विभाग को बताना होगा.

Related Articles

Back to top button