February 25, 2026 9:35 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
बिहार

बिहार के इस अस्पताल में हो रही थी ‘हुस्न की होम डिलीवरी’, सिक्योरिटी गार्ड के एक इशारे पर खुल गई कहानी, फिर…

बिहार के कटिहार सदर अस्पताल से सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था. इस हैरान करने वाला मामले सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है. सदर अस्पताल परिसर से दो महिलाओं को गार्ड ने देह व्यापार के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा तो हड़कंप मच गया. सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से पूरे मामले का खुलासा हुआ. रात के अंधेरे में सदर अस्पताल में सेक्स वर्कर के पकड़ने जाने की खबर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वो शहर के अलग-अलग हिस्सों में घुमकर देह व्यापार का धंधा करती हैं. दोनों महिलाओं मे से एक सदर अस्पताल में ही काम करती है. इन सभी ने अस्पताल को एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में समझकर इसको अपना केंद्र बनाया. अस्पताल में रहकर ही ये रात में शहर के अन्य हिस्सों में गलत काम करने जाया करती है. संदेह तो ये भी जताया जा रहा है कि अस्पताल के कुछ कर्मी भी इस काम में शामिल हो सकते हैं. पुलिस जांच में ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

गार्ड को मिली थी इसकी सूचना

सिक्योरिटी गार्ड नवीन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें पूर्व में सूचना मिली थी कि अस्पताल में रहकर कुछ महिलाएं गलत काम करती हैं. वो अस्पताल में रोजाना रात में आती हैं और देह व्यापार का धंधा करती हैं. अस्पताल के अंदर कोई कर्मचारी इनकी मदद या इनका इस्तेमाल करता है या नहीं ये पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

वहीं, दोनों महिलाओं ने पूछताछ में इस बात को कबूल किया कि देह व्यापार के धंधे में शामिल हैं. एक रात में वो तीन से चार ग्राहकों के पास जाती हैं. शहर के अलग-अलग हिस्सों में वो घुमकर देह व्यापार करती हैं. इस तरह से वो एक रात में 500 से लेकर 2000 तक कमा लेती हैं. दोनों महिलाओं में से एक अस्पताल में ही काम करती है.

दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी

नगर थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. अस्पताल से वो कैसे देह व्यापार का धंधा संचालित करती थी उसको लेकर जानकारी ली जा रही है. अस्पताल के अंदर कोई कर्मचारी उनकी मदद करता था या फिर अस्पताल में ही उन्हें ग्राहक उपलब्ध कराया जाता था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. इस सेक्स रैकेट से जुड़े कौन-कौन लोग हैं उसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है. हैरान करने वाले इस मामले ने सबको चौका दिया है कि कैसे एक अस्पताल जहां मरीज अपना इलाज कराने आते हैं, वहां से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था.

Related Articles

Back to top button