April 4, 2026 10:37 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

अचानक क्यों बुलाई गई भाजपा विधायकों की बैठक? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताई ये वजह, कह दी ये बड़ी बात

रायपुरः छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायकों की बैठक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक बड़े घटनाक्रम या सत्र के बीच होती है, लेकिन अभी तो ऐसा कुछ नहीं है। विधायकों में खूब आक्रोश है। आक्रोश दूर करने विधायकों की बैठक बुलाई गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक नहीं होती है। विधायकों को सीधे फरमान सुना दिया जाता है।

प्रदेश में खाद की कमी को लेकर भूपेश ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा रही है। सरकार प्रदेश में धान का रकबा घटाना चाहती है। इसलिए किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पूरे प्रदेश में डीएपी समेत अन्य खाद की कमी है। किसानों को धान की खेती से हटाएंगे तो पलायन बढ़ेगा।

भाजपा विधायक दल की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा

बता दें कि बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के साथ-साथ कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा सभी विधायकों को पार्टी के 9 से 21 जून तक के आगामी कार्यक्रम के लिए टास्क दिया। विधायकगण मोदी सरकार के 11 सालों कार्यकाल व उनकी उपलब्धियों जन-जन तक ले जाएंगे। इसके लिए आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री-विधायक शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को योग दिवस को व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। 25 जून को आपातकाल पर कार्यक्रम होगा। इस दौरान आपातकाल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उस समय यातना सहने वालों को सम्मानित किया जाएगा। 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के दिन प्रत्येक मतदान केंद्रों तक कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button