February 11, 2026 9:10 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
विदेश

अस्पताल पर हमले से तिलमिलाया इजराइल, रक्षा मंत्री का ऐलान-अब खामेनेई को मारेंगे

मध्य इजराइल के बीर्शेबा अस्पताल पर ईरानी हमले के बाद रक्षा मंत्री कैट्ज ने बड़ा ऐलान किया है. कैट्ज ने कहा है कि अब ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मारेंगे. कैट्ज का यह बयान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बदला लेने की कसम खाने के कुछ ही देर बाद आया है.

द जेरूसलेम पोस्ट के मुताबिक इजराइल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा है कि अस्पताल पर हमले के लिए सीधे तौर पर खामेनेई जिम्मेदार है, इसलिए हम अब सीधे उसे टारगेट करेंगे. यह एक युद्ध अपराध है, जिसकी सजा खामेनेई को मिलेगी.

खामेनेई की सत्ता को हिला देंगे- इजराइल

इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से ईरान हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है, उससे यह तय हो गया है कि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है. हम अब नए तरीके से ईरान पर हमला करने जा रहे हैं.

कैट्ज ने आगे कहा कि हम अली खामेनेई की सल्तनत को हिला देंगे. चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े. हम इजराइल पर सभी संभावित हमले को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

रक्षा मंत्री के बयान से ठीक पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.

6 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ध्वस्त

तेहरान पर हो रहे हमले के विरोध में ईरान ने गुरुवार को इजराइल के एक अस्पताल पर हमला कर दिया. इजराइली अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 20 से ज्यादा लोग आंशिक रूप से घायल हैं.

ईरान के इस हमले में अस्पताल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. ईरान का कहना है कि यह अस्पताल इजराइल डिफेंस फोर्स के कमांड एरिया में है, जिसके कारण इस पर अटैक किया गया है.

बंकर में परिवार के साथ छिपे खामेनेई

ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक इजराइली हमले को देखते हुए अली खामेनेई अपने पूरे परिवार के साथ तेहरान के लाविजान बंकर में छिप गए हैं. यह बंकर न्यूक्लियर साइट के पास ही है. बंकर के पास ईरान आर्मी का मुख्यालय भी है.

खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर हैं और सेना की कमान उन्हीं के पास है. बुधवार को इजराइल हमले के विरोध में खामेनेई ने बयान जारी किया था. खामेनेई का कहना था कि हम अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं करने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button