February 22, 2026 6:35 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
बिहार

चंद कदमों पर मुख्यमंत्री और जज का घर, VVIP इलाके में सरेआम फायरिंग… व्यापारी को बनाया निशाना

राजधानी पटना में बेलगाम अपराधियों ने पॉश इलाकों में शामिल पोलो रोड क्षेत्र में सरेआम फायरिंग की है. अपराधियों ने एक व्यापारी को निशाना बनाया. हालांकि, व्यापारी को गोली नहीं लगी और वो बच गए. पोलो रोड जैसे इलाके में सरेआम हुई इस फायरिंग के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना के बाद हवाई अड्डा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना की सूचना मिलने पर अपरधियों को पकड़ने के लिए वायरलेस पर मैसेज भी फ्लैश किया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट थानेदार ने बताया कि जिस पर फायरिंग हुई है, उस युवक का नाम राहुल है. वह सुबह-सुबह पैदल ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान उसके ऊपर फायरिंग हुई. दो अपराधी बाइक से थे. उन्होंने फायरिंग की और वहां से भाग निकले. उनकी धर-पकड़ के लिए छानबीन जारी है. सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सुबह लगभग 8:30 बजे की घटना है.

मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी को निशाना बनाकर एक राउंड फायरिंग की गई. लेकिन राहुल को गोली नहीं लगी. फिलहाल सुरक्षित है. राहुल भी अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता रहा है. इससे भी पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि पोलो रोड राजधानी का काफी VIP इलाका है. यहां से महज चंद कदमों की दूरी पर मुख्यमंत्री आवास, उपमुख्यमंत्री का आवास नेता प्रतिपक्ष और तमाम बिहार सरकार के बड़े मंत्रियों का भी आवास है. हाईकोर्ट के जज और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बाउंड्री के बीचों-बीच बीच सड़क पर फायरिंग हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी राहुल राजधानी के ही कौशल नगर के निवासी हैं. यह भी सामने आ रहा है कि अपराधियों ने फायरिंग के बाद उससे मोबाइल फोन और रुपए लूट लिए.

इधर राहुल की मां आशा देवी ने बताया कि सुबह के वक्त लड़का राहुल ड्यूटी पर जा रहा था. इसी दौरान बाइक से दो अपराधी आए. उसे घेरकर उसके पास जो सामान था, उसे पिस्टल भिड़ाकर ले लिया. उसके पास एक मोबाइल और 400 रुपए थे. इसके बाद उसने फायरिंग भी की. लेकिन राहुल ने पिस्टल ताने अपराधी के हाथ पर मार दिया, जिससे निशाना चूक गया. हाथ नहीं मारता तो उसकी जान जा सकती थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button