February 24, 2026 2:15 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

सोनम-राजा रघुवंशी के अनदेखी तस्वीरें, ऐसे किया था रोमांटिक अंदाज में दुल्हन को प्रपोज

पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी की पुलिस कस्टडी खत्म होने वाली है. इसे लेकर आ शिलांग कोर्ट में सोनम समेत पाचों आरोपियों की कोर्ट में पेशी है. पुलिस आरोपियों की आगे के लिए भी कस्टडी मांगेगी. माना जा रहा है कि कोर्ट कस्टडी की मंजूरी दे सकती है. इस बीच सोनम और राजा की शादी की अनदेखी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

इन तस्वीरों को देख जरा सा भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि सोनम के मन में तब क्या चल रहा था. वो इतना खौफनाक कदम उठा सकती है.

सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. उससे पहले भी संगीत, हल्दी और मेहंदी जैसे कुछ कार्यक्रम हुए. सभी प्रोग्राम में सोनम चहकती नजर आई. कई बार राजा-सोनम ने एक दूसरे का हाथ भी पकड़ा था. दोनों को देखकर लग रहा था मानो ये तो कोई लव मैरिज है.

Raja1

हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सभी रस्में निभाई गई. इस दौरान दोनों की जयमाल हुई. मंच पर सोनम ने पहले राजा रघुवंशी के गले में वरमाला डाली. इसके बाद राजा रघुवंशी ने सोनम के गले में वरमाला डाली.

Raja2

इस दौरान शुरुआत में दोनों काफी खुश दिखे. लेकिन बाद में दिखता है कि दोनों कुछ सोच में पड़ जा रहे हैं. राजा ने तो रोमांटिक अंदाज में झुककर सोनम को प्रपोज भी किया.

Raja4

वहीं, शादी के दौरान कन्यादान की रस्म सबसे भावुक कर देने वाला पल होता है. ये वो वक्त होता है, जब एक पिता अपनी बेटी को लड़के के हाथ में सौंपता है. इस दौरान सोनम भावुक नजर आई.

Rajj

वहीं, राजा रघुवंशी बिल्कुल सामान्य दिखा. राजा को उस वक्त तक शायद अंदाजा नहीं था कि सोनम के मन में इतनी खतरनाक प्लानिंग चल रही है.

5ffb399d 2e8f 4965 8145 B96ed8b06131

शादी की रस्में संपन्न होने के बाद दुल्हन अपने मायके से ससुराल के लिए विदा होती है. इस दौरान सोनम अपने परिवार के लोगों से लिपटकर रोती है.

Ff42b8a4 8fe0 4b75 9e5c Cfacd0638c81

सबसे पहले अपने पिता देवी सिंह रघुवंशी से लिपटकर रोती है. इसके बाद भाई गोविंद रघुवंशी से लिपटकर रोती है. भाई गोविंद बहन को कार तक छोड़ने भी आया.

Related Articles

Back to top button