February 23, 2026 9:32 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

पंजाब के इस जिले में आज छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

लुधियाना : पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के चलते 19 जून को छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसी के चलते लुधियाना के सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान के संबंध में लुधियाना में स्थित सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/निगमों और शैक्षणिक संस्थानों को अधिसूचना जारी की गई है।

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत 19 जून को छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा अगर किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी का नाम लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल है और वह पंजाब के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत है तो वह 19 जून को अपना वोटर कार्ड संबंधित अधिकारी के पास पेश करके वोट देने के लिए विशेष छुट्टी ले सकता है।

यह छुट्टी अधिकारी/कर्मचारी के छुट्टी खाते से नहीं काटी जाएगी। इसके अलावा, 19 जून को कारोबार, व्यापार, औद्योगिक उपकरण या अन्य किसी प्रतिष्ठान में सवेतन अवकाश रहेगा, ताकि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदाता इस चुनाव में मतदान कर सकें।

Related Articles

Back to top button