February 11, 2026 3:36 pm
ब्रेकिंग
Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ...
पंजाब

पंजाब में बड़ी वारदात! अंधाधुंध गोलियां मार कर युवक की हत्या

गढ़शंकर: गढ़शंकर में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव शाहपुर के पास 25 वर्षीय युवक की अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार अड्डा झुग्गियां में रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करने वाले गांव कोकोवाल के नवीन कुमार पुत्र सतीश कुमार (20) और आर्यन पुत्र अमित कुमार गांव सीहवां कार पर लुधियाना से सामान खरीद कर अपनी स्विफ्ट कार में वापस लौट रहे थे। इस दौरान जब वे उक्त स्थान पर पहुंचे तो गढ़शंकर की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों ने आर्यन के सिर और छाती पर गोली मार दी और फरार हो गए, जिसके बाद आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में डी.एस.पी. गढ़शंकर जसप्रीत सिंह और ए.एस.आई. रशपाल सिंह ने जांच शुरू कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए रसपाल सिंह ए.एस.आई. ने बताया कि आर्यन का शव सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया गया है तथा अब परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button