March 12, 2026 3:57 pm
ब्रेकिंग
Latehar Court Bomb Threat: लातेहार जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड का ... Ranchi Dog Bite News: रांची में आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज वैक्सिनेशन में तेजी, RMC ने NG... Khadi Mahotsav 2026: संथाल परगना में खादी महोत्सव की धूम, रोजगार के लिए शुरू होगा विशेष ट्रेनिंग प्र... Kanker-Narayanpur Encounter: कांकेर और नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, डीआरजी और बीएसएफ का स... CG Vidhan Sabha Budget 2026: विधानसभा में आज बजट पर अहम बहस, स्वास्थ्य से लेकर राजस्व तक इन बड़े मुद... IOCL Pipeline Depot Fire: इंडियन ऑयल डिपो में लगी भीषण आग, SDRF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा; कई... Durg Opium Farming: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, बड़े फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू; नार... Durg LPG Crisis News: दुर्ग में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में देरी से मची खलबली, प्रशासन का बड़ा बय... Abujhmad Transformation: नक्सलवाद के साये से बाहर आ रहा अबूझमाड़, झारावाही में ग्रामीणों ने शुरू किय... CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, स्थगन प्रस्ताव को लेकर आमने...
छत्तीसगढ़

SBI पर लगा ढाई लाख का जुर्माना, होम लोन चुकाने के बाद समय पर नहीं लौटाए दस्तावेज

 जगदलपुर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को अपने ग्राहक की जमीन के दस्तावेज समय पर नहीं लौटाना महंगा पड़ गया है। जिला उपभोक्ता आयोग, जगदलपुर ने बैंक पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना हर दिन 5,000 रुपये की दर से लगाया गया है, क्योंकि बैंक ने ऋण भुगतान के 30 दिन के भीतर दस्तावेज लौटाने में देरी की।

क्या है मामला?

जगदलपुर निवासी सरोज देवी और अखिलेश कुमार चौहान ने SBI की कलेक्ट्रेट शाखा से आवास ऋण लिया था। ऋण पूर्ण रूप से चुका देने के बावजूद, बैंक ने तय समय यानी 30 दिनों में उनके जमीन से जुड़े दस्तावेज उन्हें नहीं सौंपे। इसके विरोध में दोनों ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज की। आयोग में मामला लंबित रहने के दौरान 50वें दिन दस्तावेज लौटाए गए। आयोग ने इसे बैंकिंग नियमों और उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन माना।

अदालत का फैसला

जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बैंक ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949, RBI एक्ट 1934, और RBI गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने कहा दस्तावेज समय पर न लौटाक बैंक ने उपभोक्ताओं के साथ सेवा में कमी और व्यवसायिक कदाचार किया

बैंक को निर्देश दिए गए हैं कि वह 30 दिनों की समयसीमा के बाद हुई देरी के हर दिन पर 5,000 रुपये की दर से जुर्माना अदा करे, जो कुल 2.5 लाख रुपये बैठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button