March 19, 2026 12:14 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
खेल

टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी पहुंचा इंग्लैंड, 4 मैच खेलने बुलाया गया

टीम इंडिया का मध्यक्रम का एक बल्लेबाज इंग्लैंड पहुंचा है. उसे चार मैच खेलने के लिए बुलाया गया है. इस दौरान वो साउथ अफ्रीका के अपने पुराने साथी के साथ मिलकर इंग्लिश धरती पर रन बनाने को बेताब है. मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाला ये बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाया, जिसके लिए वो जाना जाता है. वो पूरे सीजन में रन बनाने के लिए संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया. अब वो अपने बल्ले की धार को तेज करने के लिए इंग्लैंड पहुंच गया है. वो भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लिश धरती पर रनों की बारिश करने के लिए बेताब है. ये बल्लेबाज हैं तिलक वर्मा जो काउंटी टीम हैंपशर से जुड़ गए हैं.

हैम्पशायर से जुड़े तिलक वर्मा

टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा काउंटी खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. वो हैंपशर के साथ जुड़े हैं. वो 22 जून को काउंटी चैंपियनशिप में अपना डेब्यू मैच खेल सकते हैं. इस दौरान वो चार काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले खेलेंगे. इसकी पुष्टि हैंपशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने की. वो चेम्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकते हैं.

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ भी इस सीजन में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. वो यॉर्कशर की ओर से खेल रहे हैं. दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं. वैसे भी छोटे फार्मेट में तिलक वर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है.

T20I में किया है शानदार प्रदर्शन

तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की ओर से T20I में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत की ओर से 25 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.93 की औसत से 749 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 4 वनडे मैच भी खेले हैं. इसमें उन्होंने 22.66 की औसत से केवल 68 रन ही बना पाए हैं. इसमें एक अर्धशतक शामिल है.

IPL 2025 में वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. इस दौरान वो 16 मैचों में 31.18 की औसत से केवल 343 रन ही बना पाए थे. इस दौरान वो केवल दो फिफ्टी ही ठोक पाए थे. अब वो काउंटी क्रिकेट में खूब रन बनाने को बेताब हैं. इस दौरान उनकी मदद साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस करेंगे जो मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं.

पुराने साथी से मिलकर खुश हुए तिलक

हैंपशर के जुड़ने के बाद तिलक वर्मा की मुलाकात साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस से हुई. डेवाल्ड ब्रेविस 2022-2024 तक मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं. इस सीजन में वो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेले थे. तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक बार फिर एक टीम के साथ खेलने को लेकर काफी उत्सुक हैं. हैंपशर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स व्हाइट ने कहा कि अगले चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए तिलक वर्मा हमारे साथ होंगे. वो एक रोमांचक प्रतिभा हैं और हम ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह इस गर्मी में हैंपशर के लिए क्या कर सकते हैं?

Related Articles

Back to top button