February 23, 2026 9:15 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

रात 12 बजे घटी सनसनीखेज वारदात, पति-पत्नी को कमरे में किया बंद और फिर….

गुरदासपुर : जिले में चोरी व लूट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा मामला शहर के मान कौर सिंह रोड के नजदीक स्थित रंधावा कॉलोनी से सामने आया है। यहां पर बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बेहद बेखौफ अंदाज में घर की ग्रिल तोड़कर भीतर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में सो रहे पति-पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और चुपचाप नकदी, कीमती गहने और विदेशी डालर लेकर फरार हो गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए घर के मालिक हरजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2:15 बजे जब वह उठे और बाहर निकलना चाहा, तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने तुरंत पास ही रहने वाले अपने भाई को फोन करके सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सीढ़ियों वाला दरवाजा तोड़ा और अंदर आकर कमरे का दरवाजा खोला। हरजीत सिंह ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे वह बाथरूम गए थे, उस समय सबकुछ सामान्य था। इसके बाद ही यह चोरी की वारदात हुई। उन्होंने बताया कि चोर घर की बाहरी ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे 8 तोला सोना, लगभग 1 लाख रुपये नकद और 1000 न्यूज़ीलैंड डॉलर चोरी कर ले गए। उन्हें संदेह है कि यह चोरी रात 1 से 2 बजे के बीच हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि चोरों का कोई सुराग लगाया जा सके। हरजीत सिंह और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Related Articles

Back to top button