March 29, 2026 6:59 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
छत्तीसगढ़

घर में लगा ताला… तो ससुराल की दहलीज पर धरने पर बैठी दो बहुएं, लगा रही मदद की गुहार, जानें क्या है मामला

बालोद। बालोद जिला में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें उसने न्याय की गुहार लगाते हुए इस बात पर जोर दिया कि वह अपने ससुराल में रहना चाहती है,लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। दरअसल, बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम झलमला का मामला है। महिला का कहना है कि, अपनी जेठानी के साथ वह ससुराल के बाहर बैठी हुई हैऔर घर में उनके सास ससुर ताला लगाकर कही बाहर चले गए हैं।

दरअसल, झलमला के इस घर के सामने इसी घर की दो बहू रेणु गुप्ता और वंदना गुप्ता अपने ससुराल वालों के खिलाफ घर के सामने धरने पर बैठ गए हैं। बीते चार दिनों से दोनों बहुएं तालाबंद घर के सामने बैठे हुए हैं। बड़ी बहू रेणु गुप्ता के पति राहुल गुप्ता तहसीलदार हैं, जो दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं। जबकि वंदना गुप्ता के पति रोहित गुप्ता मेडिकल संचालक है। रोहित की पत्नी का आरोप है कि, उनके सास ससुर द्वारा छतरपुर में उनके पति को छुपा कर रखा गया है। बताया जा रहा है कि, दोनों बहुएं बीते चार दिनों से अपने ससुराल के बाहर धरना दे रही है और उनकी मांग है कि, उनके पति घर आये और घरेलू विवाद को सुलझाकर उन्हें वापस घर में रखा जाए।

वहीं दोनों बहुओं द्वारा धरना देने की जानकारी लगते ही एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी सहित पुलिसबल भी मौके पर पहुंचे। जहां दोनों बहुओं को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों बहू अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं। बताया गया कि, दोनों महिला के ससुर एस सी गुप्ता जो बालोद में मत्स्य विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ है, जबकि एक बहू रेणु गुप्ता के पति राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। पूरे मामले में दोनो बहुओं के ससुर, सास से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button