April 3, 2026 8:29 pm
ब्रेकिंग
Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्... Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंग... मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत पठानकोट में मंगलवार को 'हाफ-डे' का ऐलान! स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; नोटिफिकेशन जारी Road Accident Update: बेकाबू टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल; अस्पताल में ...
झारखण्ड

Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस पर रार, प्रशासन और विधायक आमने-सामने; प्रदीप प्रसाद ने बीच सड़क भांजी लाठी, शहर में तनाव

हजारीबाग: जिले में दूसरे मंगल जुलूस के दौरान सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रशासन मंगला जुलूस को निकालने नहीं दे रही है. विधायक ने कहा कि जगह-जगह पर जो डीजे लगाया गया है, उसे प्रशासन द्वारा रोका या उतारा जा रहा है. जिससे राम भक्त काफी आहत है. उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगला जुलूस नहीं निकालने दिया गया तो गुरुवार को हजारीबाग बंद कर दिया जाएगा. हालांकि इसके बाद जुलूस निकाला गया और विधायक लाठी भांजते भी दिखे. उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार के साथ प्रशासन की बर्बरता करवाई स्वीकार नहीं है.

हजारीबाग की रामनवमी है ऐतिहासिक

दरअसल, मंगला जुलूस के दौरान गाजा बाजा के साथ राम भक्त सड़कों पर उतरते हैं और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव की तैयारी में लग जाते हैं. हजारीबाग की रामनवमी ऐतिहासिक है. होली के बाद पडने वाले हर एक मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाता है. प्रशासन की हस्तक्षेप को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यही स्थिति रहेगी तो लोग रामनवमी जुलूस भी नहीं निकालेंगे.

प्रशासन की सुरक्षा में रात 8 बजे निकला जुलूस

विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मंगला जुलूस रात 8 बजे निकला, जो रात 2 बजे तक सड़कों पर रामभक्त नाचते गाते दिखे. जुलूस में सुरक्षा को लेकर मंगलवार सुबह से ही प्रशासन की गाड़ी सड़कों पर हुटर बजाते हुए दिखे. वहीं देर शाम होते-होते विभिन्न चौक चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई. ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो. सदर थाना में पुलिस के वरीय पदाधिकारी कैंप करते रहे

जुलूस के दौरान महावीर स्थान मंदिर में प्रसाद चढ़ाए रामभक्त

विभिन्न अखाड़े जुलूस के शक्ल में शहर के मुख्य मार्ग में दिखें. 6 से अधिक जुलूस झंडा चौक पहुंचे. जहां से महावीर स्थान मंदिर राम भक्त नाचते गाते पहुंचे. मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद अपने अखाड़े लेकर रामभक्त वापस लौटे. इस दौरान विभिन्न चौक चौराहा पर राम भक्तों ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया. परंपरागत हथियारों से लैस होकर राम भक्त नाचते गाते प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव की तैयारी में दिखे. जुलूस के दौरान मुख्य चौक चौराहों पर काफी भीड़ देखने को मिला.

हजारीबाग की धरती राममय हो चुकी है. इस बार की रामनवमी ऐतिहासिक होगी. सारे लोगों से निवेदन है कि रामनवमी भाईचारे के साथ मनाएं. प्रशासन से भी निवेदन है कि रामनवमी के दौरान किसी तहर के बाधा उत्पन्न करने का प्रयास न करें. रामनवमी को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने दें:- प्रदीप प्रसाद, हजारीबाग सदर विधायक

समर्थकों के साथ जुलूस में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद

जुलूस में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी अपने समर्थकों के साथ जय श्री राम के घोष के साथ मंगला जुलूस में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने लाठी भांजते हुए शौर्य प्रदर्शन किया. मंगला जुलूस में शामिल होने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से भी राम भक्त शहर पहुंचे. विधायक प्रदीप प्रसाद की ओर से 23 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. यह कार्यक्रम मटवारी मैदान में होगा. वहीं 24 मार्च को हजारीबाग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाला जाएगा. इसके अलावा भी कई कार्यक्रम का आयोजन रामनवमी के दौरान होगा.

Related Articles

Back to top button