February 27, 2026 1:53 pm
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका
बिहार

बिहार: शादी के दो दिन बाद प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, दोस्त के कमरे में खाया जहर, वजह क्या?

बिहार के वैशाली जिले में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां हाजीपुर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा कलां गांव में एक नवविवाहित जोड़े ने शादी के दो दिन बाद अपने दोस्त के घर में कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक की पहचान 25 वर्षीय पप्पू कुमार, जो नवादा कलां गांव का निवासी था. वहीं मृतक महिला का नाम प्रिया गुप्ता है. जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार कंप्यूटर क्लास चलाता था. इसी दौरान उसे प्रिया गुप्ता से प्रेम हो गया. दोनों ने 12 जून को वैशाली के महनार प्रखंड स्थित एक शिव मंदिर में शादी कर ली थी. शादी के बाद पप्पू अपनी पत्नी प्रिया को लेकर वैशाली जिले के लालगंज चला गया. पप्पू को डर था कि लड़की वाले पुलिस में शिकायत कर सकते हैं, इसलिए दोनों प्रेमी जोड़े अपने मित्र मिथिलेश के घर चले गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

मिथिलेश के घर पर, दोनों पति-पत्नी ने खाना खाया और सो गए. अगली सुबह, पप्पू की बहन ने मिथिलेश को फोन किया. मिथिलेश ने बताया कि दोनों चौकी पर नहीं, बल्कि ज़मीन पर सोए हुए हैं. जब अंदर से बंद दरवाज़ा किसी तरह खोला गया, तो प्रिया गुप्ता मृत अवस्था में मिलीं, जबकि पप्पू बेहोशी की हालत में था. स्थानीय लोग पप्पू को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई.

इसके बाद, मृतक पप्पू कुमार के परिजन दोनों शवों को अपने साथ ले गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गंगाब्रिज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने इस मामले में मृतक की बहन सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी जोड़े ने भागकर वैशाली जिले के महनार में नोटरी पब्लिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शपथ पत्र के ज़रिए शादी करने की घोषणा की थी. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button