February 22, 2026 12:35 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
देश

ईरान 5 साल में परमाणु देश बन जाएगा… अमेरिकी हमले के बाद ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी

अमेरिका ने ईरान पर शनिवार की देर रात को अटैक किया है. इस हमले के बाद AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका पर कई सवाल खड़े किए हैं. साथ ही पाकिस्तान को भी लताड़ लगाने का काम किया है. ओवैसी ने कहा, अमेरिका ने जो ईरान पर अटैक किया है, उसकी न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है यह अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है.

अमेरिका ने शनिवार की देर रात को ईरान पर हमला किया. अमेरिका शुरू से ही ईरान की परमाणु शक्ति बनने के खिलाफ है. वो हमेशा से कहता आया है कि वो ईरान को परमाणु ताकत बनने से रोकेगा. इसी के चलते अमेरिका ने ईरान की 3 न्यूक्लियर साइट फार्डो, नतांज, इस्फहान पर अटैक किया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने तीनों साइट को नष्ट कर दिया.

“5-10 सालों में ईरान बन जाएगा परमाणु देश”

ईरान पर किए गए अमेरिका के हमले को लेकर ओवैसी ने कहा, ऐसा करने से, मुझे यकीन है कि ईरान आने वाले 5-10 सालों में एक परमाणु देश होगा. दरअसल, ओवैसी ने कहा कि अगर इजराइल इस तरह से हमला करेगा, अमेरिका अटैक करेगा तो आने वाले 5-10 सालों में ईरान परमाणु ताकत बन जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा क्या मालूम हो सकता है कि ईरान ने अमेरिकी हमले से पहले, न्यूक्लियर कार्यक्रम के लिए अपना स्टॉक शिफ्ट कर दिया होगा.

ओवैसी ने कहा, अमेरिका के ईरान पर इस अटैक के बाद अब कई अरब देश सोचेंगे कि उन्हें परमाणु क्षमता की जरूरत है. वो भी सोचेंगे कि अगर हमें इजराइल के अटैक से बचना है तो हमें भी न्यूक्लियर पावर चाहिए होगी.

ओवैसी ने बताई क्या है US की नीति?

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी ओवैसी ने ट्रंप को घेरा. दरअसल, इजराइल लगातार गाजा में हमला कर रहे हैं. इसको लेकर ओवैसी ने कहा, अमेरिका की नीति सिर्फ इजराइली सरकार के अपराधों पर पर्दा डालना है. गाजा में जो हो रहा है वो नरसंहार है और कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा है. कोई यह क्यों नहीं पूछ रहा कि इजराइल के पास कितने परमाणु वॉटरहेड्स हैं?

ओवैसी ने इजराइल के पीएम नेतन्याहू को लेकर कहा, नेतन्याहू ने फिलिस्तीनियों को मार डाला है. वो वेस्ट बैंक और गाजा में फिलिस्तीनियों का सफाया कर रहा है.

ओवैसी ने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार अमेरिका की तरफ से की गई इस एकतरफा बमबारी की निंदा करेगी, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है. मुझे उम्मीद है कि सरकार ईरानी परमाणु संयंत्रों पर बमबारी की निंदा करेगी, जो आज हुई है.

ओवैसी ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ओवैसी ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि क्या ट्रंप को इसीलिए पाकिस्तान नोबेल शांति पुरस्कार देना चाह रहा है. जिसने अपने ही देश के संविधान का उल्लंघन किया. क्या इसीलिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ लंच किया था? आज वो सभी बेनकाब हो गए हैं. अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया. दरअसल, पाकिस्तान ने 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम की सिफारिश की है.

Related Articles

Back to top button