March 13, 2026 5:12 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
छत्तीसगढ़

वन विभाग की टीम पर लाठी डंडों से हमला, भागकर बचानी पड़ी जान, डिप्टी रेंजर समेत कई लोग हुए घायल

बालोद: डौंडी वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर अपने अन्य सहयोगियों के साथ डौण्डी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पेंवारी कक्ष क्रमांक 156 में वृक्षारोपण के हिसाब से वाटर सेड मैनेजमेंट के हुए काम का निरीक्षण करने जा रहे थे। ये टीम वहां तक नहीं पहुंचे थी और रास्ते में ही 50 से भी अधिक ग्रामीणों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से उन पर वार कर दिया।

 एक डिप्टी रेंजर दो वनपाल और एक फॉरेस्ट गार्ड को चोट

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक डिप्टी रेंजर दो वनपाल और एक फॉरेस्ट गार्ड को चोट आई हे। साथ ही जिस स्थल पर ये टीम जा रही थी, उस वन क्षेत्र में बीज बोवाई कार्य में लगे ग्रामीण मजदूरों के साथ भी मारपीट किया गया है। जिसमें चार ग्रामीण मजदूर चोटिल हुए हैं।

वन कर्मियों को भागकर बचानी पड़ी अपनी जान

बताया गया कि सभी वन कर्मियों को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी है। सभी चोटिल वन कर्मी और मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डौंडी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वन कर्मियों और मजदूरों द्वारा इस घटना की रिपोर्ट डौंडी थाना में दर्ज कराई गई है।

घटना की जानकारी के बाद डीएफओ सभी पीड़ितों से मिलने डौंडी पहुंचे हैं। यह बात सामने आयी है कि ग्रामीण उस वन क्षेत्र को कब्जा करने आवेदन दिए थे, लेकिन वन विभाग द्वारा सुशासन तिहार के दौरान आवेदन को निरस्त कर दिया गया और अब वन क्षेत्र के उस स्थान पर वृक्षारोपण की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button