March 12, 2026 10:56 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर… बद्रीनाथ नेशनल हाईवे ब्लॉक, सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है. चमोली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन की वजह से यहां सड़क भी बंद हो गई है. पुलिस ने बताया कि पहाड़ी से चट्टान गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी, पीपलकोटी के पास सड़क ब्लॉक हो गई है. हालांकि इसे खोलने का काम चल रहा है.

पहाड़ी से पत्थर गिरने का वीडियो चमोली पुलिस ने शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ी से एक साथ बहुत सारा मलबा सड़क पर गिर रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए चमोली पुलिस ने कैप्शन में लिखा, ‘बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी ( पीपलकोटी) के पास पुन: पहाडी से मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है.’

 

आधे घंटे बाद खोल दिया गया राजमार्ग

हालांकि चमोली पुलिस ने राजमार्ग के अवरुद्ध होने की जानकारी देने के आधे घंटे बाद एक और वीडियो जारी किया और जानकारी दी कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी ( पीपलकोटी) के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग को खोल दिया गया है. चमोली पुलिस ने ये जानकारी राजमार्ग अवरुध होने की जानकारी के ठीक आधे घंटे बाद दी. राजमार्ग से पत्थर हटाने का काम लगातार चल रहा था. ऐसे में आधे घंटे में ही अवरुद्ध सड़क को फिर से खोल दिया गया है और यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है.

 

 

मार्ग खुलवाने के कार्य पर जानकारी

इससे पहले चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ राजमार्ग को खोलने के लिए चल रहे काम को लेकर जानकारी दी थी. पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी (पीपलकोटी) के पास अवरूद्ध है, जिसे खुलवाने का कार्य जारी है. पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से मार्ग खुलवाने के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. हालांकि इसके बाद राजमार्ग को खोल दिया गया था. लेकिन एक बार फिर से पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से ये राजमार्ग बाधित हो गया था, जिसे दोबारा खोल दिया गया है.

अब चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इस मार्ग से जा सकते हैं. चारधाम यात्रा चल रही है और श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम जा रहे हैं. लेकिन उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button