February 23, 2026 2:29 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
खेल

ऋषभ पंत को पड़ी डांट, इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचते-रचते कर बैठे ये गलती

ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास तो रचा. मगर उस इतिहास को रचने के दौरान उनसे एक गलती भी हुई, जिसके चलते उन्हें डांट खानी पड़ी. ऋषभ पंत को डांट-फटकार ICC के को़ड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने के लिए लगाई गई है. पंत को लेवल 1 के तहत दोषी पाया गया, जिसके बाद मैच रेफरी ने उन्हें फटकार कर छोड़ दिया. मतलब उन पर और कोई कार्रवाई नहीं हुई. ICC की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि पंत को आर्टिकल 2.8 के तहत दोषी पाया गया है, जो कि इंटरनेशनल मैचों में अंपायर के फैसले के खिलाफ विरोध या आपत्ति जताने से जुड़ा है. इस कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने के लिए पंत के खाते में 1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है.

पंत से कब हुई गलती, जिसके लिए पड़ी डांट?

अब सवाल है कि पंत से वो गलती हुई कब, जिसके लिए ऋषभ पंत को डांटा-फटकारा गया. ये मामला लीड्स टेस्ट में तीसरे दिन के खेल का है. इंग्लैंड की पहली इनिंग के 61वें ओवर के दौरान अंपायर ने बॉल की शेप को जांचने और परखने के बाद उसे बदलने से मना कर दिया. इस पर पंत ने अंपायर के सामने गेंद को जमीन पर पटककर अपना विरोध जताया था, जिसके लिए उन्हें फटकार लगी है.

मैच रेफरी के सामने पंत ने मानी गलती

ICC की प्रेस रिलीज के मुताबिक ऋषभ पंत ने उस मामले में अपनी गलती मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने मान ली है, जिसके बाद उस मामले में आगे कोई सुनवाई की जरूरत नहीं रह गई. पंत के विरोध को लेकर मैच रेफरी से उनकी शिकायत ऑन फील्ड अंपायर्स पॉल राइफल और क्रिस जाफने ने की थी. उनके अलावा थर्ड अंपायर शर्फुदौला और फोर्थ अंपायर माइक बर्न्स ने भी आरोप लगाया था.लेवन 1 के तहत दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों के लिए कम से कम सजा फटकार की होती है. जबकि ज्यादा से ज्यादा सजा उनके मैच फीस में 50 फीसद कटौती करने और एक या दो डिमेरिट पॉइंट जोड़ने की होती है.

Related Articles

Back to top button