February 23, 2026 2:52 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
मध्यप्रदेश

आज होगा MPL के दूसरे सीजन का फाइनल मुकाबला, चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने कही ये बात

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL 2025) सिंधिया कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 24 जून तक श्रीमंत माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शंकरपुर के मैदान पर किया गया. इस पूरी लीग का आज फाइनल मुकाबला खेला जाना है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बेटे और एमपीएल के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मेहनत की है. उन्होंने फाइनल मुकाबले से पहले कहा कि इस बार के आयोजन में बहुत समर्थन मिला है.

उपाध्यक्ष GDCA ग्वालियर महाआर्यमन राव सिंधिया ने ग्वालियर में खेले जाने वाले MPL फाइनल पर कहा, “हमें जनता का बहुत समर्थन मिला है. मैं बहुत खुश हूं कि ग्वालियर की जनता ने हमें काफी सहायता दी है. वे यहां काफी बड़ी संख्या में हर दिन आए हैं. यह हमें संकेत देता है कि मध्य प्रदेश की जनता इस लीग से बहुत खुश है. उन्हें इस बात की खुशी है कि हमारे सभी खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच मिल रहा है.

इन टीमों ने खेले मुकाबले

MPL के इस सीजन की बात की जाए तो कुल मिलाकर महिला और पुरुष वर्ग की 10 टीमों ने मुकाबले खेले हैं. MPL में खेलने वाली पुरुष टीमें: ग्वालियर चीता, भोपाल लेपर्ड्स, जबलपुर रॉयल लायंस, रीवा जगुआर, इंदौर पिंक पैंथर्स, चंबल घड़ियाल, बुंदेलखंड बुल्स और MPL में खेलने वाली महिला टीमें: चंबल घड़ियाल, भोपाल वॉल्व्स, बुंदेलखंड बुल्स रही हैं. MPL का ये दूसरा सीजन था.

पहले सीजन में फ्री थी एंट्री

इस बार MPL 2025 में आयोजन करने वाले ने एक बड़ा बदलाव किया था, इस बदलाव को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े किए जा रहे थे. महान आर्यमन ने कहा कि हमने इस बाद एंट्री फीस रखी थी. लोगों का कहना था फीस रखने के कारण कोई भी मैच देखने नहीं आएगा. हालांकि जनता ने इन दावों को सिरे नकार दिया और बड़ी संख्या में लोग हर रोज मैच देखने आए. इससे पहले वाले सीजन में एंट्री बिल्कुल फ्री थी. हालांकि उस समय कुछ घटनाएं देखने को मिली थी. यही कारण है कि आयोजन कमेटी ने एंट्री फीस रखने का फैसला लिया था.

Related Articles

Back to top button