February 23, 2026 12:50 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मध्यप्रदेश

राजा मर्डर केस में अब 8वें किरदार की इंट्री, इसी शख्स ने सोनम को छिपाया, जानिए कैसे की मदद?

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए किरदार जुड़ते जा रहे हैं. अब तक पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आठ में एक आरोपी वो भी है, जिसने राजा की हत्या के बाद सोनम को छिपने में मदद की. यूं कहे कि पुलिस की नजरों से बचाकर रखा. इस आऱोपी का नाम लोकेन्द्र सिंह तोमर है, जोकि ग्वालियर का रहने वाला है.

लोकेंद्र ने सोनम की कैसे मदद की? इस बारे में जानने से पहले राजा मर्डर केस के बारे में जान लेते हैं. इसी साल 11 मई को राजा और सोनम की शादी इंदौर में हुई थी. शादी के बाद दोनों मेघालय के शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए, जहां पर राजा की लाश खाई में मिली. शुरुआत में पुलिस इस केस को एक हादसे से जोड़कर देख रही थी. लेकिन जब लाश का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि राजा की हत्या हुई है. वारदात की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम ही थी.

सोनम को छिपने में इस शख्स ने की थी मदद

पुलिस ने सोनम के अलावा उसके प्रेमी राजा कुशवाह को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी आनंद, आकाश और विशाल को अरेस्ट किया है. वहीं, पुलिस ने इंदौर में दो लोगों – एक प्रॉपर्टी डीलर और एक सुरक्षा गार्ड को भी अरेस्ट किया है. आठवां आरोपी लोकेन्द्र सिंह तोमर है, जिसके इंदौर स्थित फ्लैट में सोनम रुकी थी. जिस समय यह खबर देश में सुर्खियां बटोर रहा था, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी, उसी दौरान लोकेन्द्र ने सोनम को छिपने में मदद की.

इसी शख्स के फ्लैट में रुकी थी सोनम

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक वी सिम के मुताबिक, ग्वालियर निवासी लोकेन्द्र सिंह तोमर उस फ्लैट का मालिक है, जहां सोनम वारदात के बाद इंदौर में रुकी थी. इस पूरे केस में तोमर महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट करने और छिपाने के सिलसिले में वांछित है.

वारदात के बाद सोनम इंदौर भाग गई थी

मेघालय के शिलॉन्ग में राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भाग गई थी. यहां से वो सड़क मार्ग से यूपी चली गई. एक टैक्सी चालक ने दावा किया है कि उसने सोनम को गाजीपुर छोड़ा है. पुलिस ने सोनम की गिरफ्तारी गाजीपुर से ही की है. अब इस पूरे मामले की जांच मेघालय की शिलॉन्ग पुलिस कर रही है. सोनम पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के लिए राजा की हत्या करवा दी. पुलिस अब सोनम और राज की नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है.

Related Articles

Back to top button