February 11, 2026 5:26 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
मध्यप्रदेश

गोबर खिलाया, लड़कियों के कपड़े पहनाए और बेरहमी से पीटा..युवकों के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम बुगली वाली से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो युवकों के साथ भीड़ ने अमानवीय बर्ताव किया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने न सिर्फ यह कृत्य किया, बल्कि वीडियो बनाकर खुद वायरल किया मानो उन्हें किसी कानून का डर ही नहीं।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो ग्रामीण इस घटना में शामिल हैं। उनमें से अधिकतर बेलदार समाज से संबंधित बताए जा रहे हैं। गांव में संदेह के आधार पर इन युवकों को पकड़ा गया। लेकिन कानून को एक तरफ रख, ग्रामीणों ने खुद सजा देने का निंदनीय फैसला किया। उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जबरन लड़कियों के कपड़े पहनाए गए, गोबर खिलाया गया और बाल काटकर बेइज्जत किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो खुद ग्रामीणों ने बनाया और फिर सोशल मीडिया पर पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवकों के साथ इस घटना का असल कारण क्या था? यह अब तक सामने नहीं आ पाया है और न ही इस मामले में कोई पुलिस केस फाइल हुआ है।

Related Articles

Back to top button