Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana News: लुधियाना में छात्र की बहादुरी, हथियारबंद लुटेरों से अकेला भिड़ा; दांव पर लगाई जान और ... Gurdaspur News: गुरदासपुर में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बनाकर नकदी ले उ... कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के स... Ludhiana News: लुधियाना में 'चिट्टे' का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुल... Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छाप... Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच... Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और ... Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मा... भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, HUDA के दो पूर्व अधिकारियों प... Haryana Housing Scheme: हरियाणा में 2,646 परिवारों का घर का सपना सच, पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द...

पंजाब सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम, लोगों के लिए दी यह सौगात

भवानीगढ़/संगरूर : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अपने वादे को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में, संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भराज ने गत दिन चन्नो में एक नई, आधुनिक 108 एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। यह एम्बुलैंस भवानीगढ़ से लेकर पटियाला तक के एक बड़े क्षेत्र को कवर करेगी, जिससे आपात स्थिति में हजारों लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी निष्ठा और लगन के साथ लोगों की सेवा में जुटी हुई है। भवानीगढ़-चन्नो क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से एक समर्पित एम्बुलैंस की मांग की जा रही थी, ताकि किसी भी मैडीकल इमरजैंसी या दुर्घटना की घड़ी में लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके और कीमती जानें बचाई जा सकें। अब यह मांग पूरी होने पर मुझे बेहद खुशी है।” उन्होंने बताया कि यह नई एम्बुलैंस न्यूनतम जीवन रक्षक प्रणाली से लैस है, जिसमें ऑक्सीजन, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल की सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। विधायक भराज ने कहा कि मान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति ला रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक करके पूरा किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.