Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Politics: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता Bathinda News: बठिंडा में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्त... CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार, जानें कैसे खुल... Ludhiana News: लुधियाना में छात्र की बहादुरी, हथियारबंद लुटेरों से अकेला भिड़ा; दांव पर लगाई जान और ... Gurdaspur News: गुरदासपुर में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बनाकर नकदी ले उ... कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के स... Ludhiana News: लुधियाना में 'चिट्टे' का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुल... Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छाप... Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच... Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और ...

पंजाब की गर्भवती महिलाएं अब न घबराएं, सरकार ने की बड़ी शुरूआत

अमृतसर : पंजाब सरकार के आदेशानुसार सिविल सर्जन डा. किरनदीप कौर द्वारा आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती माताओं के मुफ्त इलाज का रस्मीय उद्घाटन रणजीत एवेन्यू के क्लीनिक से किया गया। सिविल सर्जन डा. किरनदीप कौर ने बताया कि अमृतसर जिले में कुल 72 आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती माताओं के लिए आज से मुफ्त जांच, इलाज, टैस्ट व दवाइयां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले सभी आम आदमी क्लीनिकों के डॉक्टरों को मैटरनल हैल्थ केयर संबंधी विशेष ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जिसमें उनको हाईरिसक प्रैगनेंसी, एनीमिया, मधुमेह, प्रीवियस सिजेरियन, जुड़वां गर्भावस्था और अन्य गंभीर बीमारियों वाले मटरनल केसों के इलाज संबंधी ट्रेनिंग दी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य मटरनल डैथ केसों को कम करना है।

आम आदमी क्लीनिक में यह सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही एंटीनेटल केयर मिलनी शुरू हो जाएगी, जिससे मरीजों को अपने इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डा. किरनदीप कौर ने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं के सभी टेस्ट, दवाइयां और यहां तक ​​कि अल्ट्रासाउंड भी सूचीबद्ध केंद्रों से मुफ्त उपलब्ध होंगे। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन, डॉ. कुलदीप कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, डॉ. राज बल और सारा स्टाफ मौजूद था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.