February 12, 2026 9:27 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

‘हमने कफन खरीद लिया था, दोबारा जिंदगी मिली है…’ ईरान से लौटकर बताया कैसे काटे दिन?

ईरान की जियारत से लौटे उत्तर प्रदेश के बरेली के जायरीन आज अपने वतन की मिट्टी को चूमते हुए खुदा का शुक्र अदा कर रहे हैं. लौटते वक्त आंखों में खौफ था. लेकिन दिल में राहत थी कि अब अपनों के बीच हैं. ईरान में बिताए गए वह चार दिन किसी डरावने सपने से कम नहीं थे. उनके सिर के ऊपर उड़ती मिसाइलें, धमाकों की गूंज और बंद एयरपोर्ट. उन्हें हर पल लगता था कि अगला निशाना कहीं वह न बन जाएं.

बरेली के कंघी टोला की नजमा बेगम जो जियारत कर लौटी हैं. वह बताती हैं कि चार दिन ऐसे बीते कि लगने लगा अब वतन लौटना मुमकिन नहीं, जहां ठहरे थे. वहां से आसमान में मिसाइलें उड़ती दिखती थीं.एक वक्त तो दिल बैठ गया. फिर सोचा कि अगर मौत यहां भी आई तो शहादत के तौर पर कबूल कर लेंगे. हमने कफन तक खरीद लिया था. ईरान का माहौल काफी जज्बाती था. लोग एक-दूसरे को हौसला दे रहे थे. मगर अंदर से सब डरे हुए थे.

फ्लाइट कैंसिल की खबर ने हिला दिया

थाना बारादरी क्षेत्र के मीरा की पैठ की रुखसार नकवी कहती हैं, ‘जब फ्लाइट कैंसिल होने की खबर मिली तो दिल जैसे कांप गया. सारी उम्मीदें खत्म हो गईं. रात को नींद नहीं आती थी. बस एक ही दुआ थी कि किसी तरह अपने वतन वापसी हो जाए. भारतीय दूतावास ने मदद की और हमें कोम से मशद पहुंचाया गया. मशद में अच्छे होटल में ठहराया गया. मगर दिल अपने देश की मिट्टी को देखने के लिए बेचैन था.

मिसाइलों का वीडियो बना रहे थे

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के किला छावनी के हसन जाफर ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वहां के लोगों को ऐसी आदत हो गई थी कि वो उड़ती मिसाइलों के वीडियो बना रहे थे. जबकि हम भारतीय जायरीन सहमे हुए थे. धमाकों की आवाजें दिल दहला देती थीं. मशद एयरपोर्ट तक मोबाइल फोन बंद करवा दिए गए थे. हर कोई दुआ कर रहा था कि सुरक्षित अपने वतन पहुंच जाएं.

दिल्ली एयरपोर्ट पर तिरंगे से स्वागत

किला की मुजीब जहरा ने बताया कि जायरीन को ज्यादा दिक्कत नहीं हुईं. लेकिन डर तो सबके दिल में था. भारतीय दूतावास के मीसम रजा और ईरान में मौलाना हैदर साहब ने बहुत मदद की. जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और वहां लोगों ने तिरंगा थमाया तो आंखें भर आईं. ऐसा लगा जैसे फिर से जिंदगी मिली हो. भारत सरकार और ईरान सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं.

अपने देश आकर सुकून मिला

ईरान की जियारत पर जाने वाले बरेली के ये जायरीन अपने साथ एक ऐसी कहानी लेकर लौटे हैं, जो उन्हें जिंदगी भर याद रहेंगी. जब सिर के ऊपर मौत मंडरा रही थी. तब भी उन्होंने हौसला नहीं खोया. ये लोग बताते हैं कि ईरान में रहना जितना मुश्किल था. उससे ज्यादा मुश्किल वतन से दूर रहना था. अब जब सभी सकुशल अपने वतन लौट आए हैं तो अपनों के गले लगकर उनकी आंखों से बहते आंसू सब बयां कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button