February 13, 2026 12:43 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में मानसून को लेकर 24 घंटे का अलर्ट… गुजरात से लेकर केरल तक मूसलाधार बारिश, जानें- UP-बिहार सहित अपने इलाके का हाल

दक्षिण-पश्चिम मानसून-2025 देश भर तेज हो गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से देश के कई राज्यों में भारी बरसात के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने संबंधित राज्यों के लोगों और प्रशासन को अलर्ट जारी कर सावधान रहने के लिए कहा है. मानसून आने वाले 24 घंटों में वेस्ट यूपी के बाकी भागों, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आगे बढ़ सकता है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में अब तक पूरी तरह एक्टिव नहीं हुआ है. दिल्ली में बादल, नमी और हवाओं जैसी सभी मानसून की परिस्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके बाद भी राजधानी में बरसात देखने को नहीं मिल रही है. वहीं पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है. 27 से 29 तारिख के दौरान विशेषकर 28 को राजधानी में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है. अगले सप्ताह में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ पूर्वी गुजरात, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. कोंकण और गोवा व तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

ओडिशा के कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना जताई गई है. झारखंड रांची, धनबाद और जामताड़ा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के बर्दवान और हुगली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली भी गिर सकती है. ओडिशा के कटक समेत कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के भी पटना समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

Related Articles

Back to top button