February 23, 2026 10:49 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

‘दुल्हन मुझे पसंद नहीं, फिर भी वो मेरे साथ…’, 23 साल के दूल्हे ने Facebook पर लिखा पोस्ट, फिर कर डाला ये कांड

शादी हमारी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है. हर कोई चाहता है कि जिससे भी उसकी शादी हो वो उसके लिए परफेक्ट हो. कभी कबार शादी के बाद भी रिश्ते टूट जाते हैं. इसलिए लोग अपने पार्टनर को चुनने से पहले कई जांच पड़ताल करते हैं. ताकि शादी के बाद उनकी जिंदगी सकून से कटे. लेकिन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दूल्हे ने शादी से पहले ही सुसाइड कर लिया.

दरअसल, उसे दुल्हन पसंद नहीं थी. आरोप है कि लड़की वाले फिर भी दूल्हे पर शादी का दबाव बना रहे थे. इसी से तंग आकर दूल्हे ने फंदा लगाकर जान दे दी. मृतक ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. इसमें लिखा- हमें उनकी लड़की पसंद नहीं है फिर भी ये लोग शादी करने का दबाव बना रहे हैं. इससे परेशान होकर मैं सुसाइड कर रहा है. मेरी मौत के जिम्मेदार समान कटरा से आए 8-10 लोग हैं, जो टॉर्चर कर रहे हैं और पैसे की धमकी दे रहे हैं. कह रहे हैं कि शादी तो हम करके ही जाएंगे. इन लोगों की वजह से वह जान दे रहा हूं.

दूल्हे ने रिजेक्ट की थी दुल्हन

मामला आगरा के दन्नाहार थाना क्षेत्र के महटौली गांव का है. यहां विक्रम राठौर की शादी की बात कटरा समान निवासी लड़की से चल रही थी. विक्रम ने लड़की की कम हाइट की वजह से शादी से मना कर दिया था, लेकिन लड़की पक्ष लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था.

शादी का दबाव बना रहे थे लड़की वाले

बुधवार को भी कटरा समान के लोग पड़ोसी गांव डांडेहार के कुछ लोगों के साथ विक्रम के घर महटौली आ गए, सभी उस पर जबरन शादी का दबाव डालने लगे. इस परेशान होकर विक्रम खेत पर चला गया. वहां उसने अपने मोबाइल पर एक सुसाइड नोट लिखा और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. इसके लगभग 10 मिनट बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पिता ने दूसरी जगह तय की थी शादी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम हाउस पर विक्रम के पिता दिनेश और भाई अनुभव का रो-रोकर बुरा हाल था. पिता का कहना था कि उन्होंने अपने बेटे की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी और कटरा समान के लोग जबरन शादी करने का दबाव बना रहे थे. इसी से परेशान होकर उनके बेटे ने आत्महत्या की है.

Related Articles

Back to top button