मध्यप्रदेश
कटनी-दमोह हाईवे पर भीषण टक्कर! बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 12 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर
कटनी। मध्य प्रदेश में कटनी जिले में कटनी-दमोह रोड पर गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना रीठी थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रीठी और कटनी जिला अस्पताल भेजा गया है।





