February 23, 2026 6:11 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

जौनपुर का ‘हथौड़ा त्यागी’, सोते समय पिता और दो बेटों का कूचा सिर, मर्डर के बाद कैसे मिटा गया सबूत?

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां बदमाशों ने एक पिता और दो पुत्रों की हथौड़े से कूटकर हत्या कर दी है. आरोपी ने यह वारदात ठीक उसी अंदाज में की है, जैसे वेब सीरिज पाताल लोक में हथौड़ा त्यागी करता है. घटना जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा बाईपास स्थित एक वेल्डिंग वर्कशॉप की है. सोमवार की सुबह तीनों शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

अभी तक वारदात की वजह और आरोपी की जानकारी नहीं मिल पायी है. फिलहाल पुलिस इस घटना की वजह पुरानी रंजिश मानकर चल रही है. जानकारी के मुताबिक जफराबाद थाना क्षेत्र में नेवादा बाईपास के पास मोहम्मदपुर कांध गांव में रहने वाले लालजी (50) की वेल्डिंग वर्कशॉप है. रविवार की रात वह वर्कशॉप में काम निपटाने के बाद अपने दो बेटों यादवीर (32) और गुड्डू (25) के साथ वर्कशॉप में ही रूक गए थे. यहीं पर खाना खाए और सो गए. इसी दौरान रात में किसी समय बदमाश आया और वर्कशॉप में ही पड़े हथौड़े से तीनों का सिर कूटकर हत्या कर दी. सोमवार की सुबह तीनों का शव लहूलुहान हालात में मिला है.

दामाद ने बुलाई पुलिस

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी लालजी के दामाद ने दी. वह सोमवार की सुबह वर्कशॉप पहुंचा और तीनों शवों को देखने के बाद पुलिस को फोन किया. इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने बताया कि तीनों पिता पुत्रों के सिर पर हथौड़े से चोट मारकर वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जौनपुर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है.

पुलिस की आठ टीमें बनीं

इस जघन्य हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए जौनपुर एसपी ने मौके पर ही पुलिस की आठ अलग अलग टीमों का गठन कर दिया. इनमें डॉग स्क्वायड, स्वाट, सर्विलांस, फील्ड यूनिट और साइबर टीम शामिल है. पुलिस के मुताबिक वर्कशॉप में सीसीटीवी कैमरा भी लगा था, लेकिन वारदात के बाद जाते जाते बदमाश डीवीआर समेत इन कैमरों को भी उखाड़ ले गए हैं. ऐसे में पुलिस वर्कशॉप के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

परिजनों में आक्रोश, पहुंचे हाईवे जाम करने

घटना के बाद लालजी के परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है. सूचना मिलने पर वर्कशॉप पहुंचे लोगों ने पहले तो मौके पर खूब प्रदर्शन किया. इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे जाम करने पहुंच गए. हालांकि एसपी जौनपुर समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया कि बदमाश बच नहीं पाएंगे. उन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा. बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है.

Related Articles

Back to top button