February 24, 2026 2:37 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

नई दवा से अब TB के मरीज 4 से 6 महीने में ही होंगे ठीक, CIMS में शुरू हुई नई बीपाल्म दवा थैरेपी

 बिलासपुर। टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित मरीजों के लिए अब राहत की खबर है। सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में अब ऐसी नई दवा दी जा रही है, जिससे मरीजों को 4 से 6 महीनों में ठीक किया जा सकेगा। इस नई दवा थैरेपी का नाम बीपाल्म रेजिम (BPaLM Regimen) है, जो राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

अब तक टीबी के इलाज में जहां 9 से 18 महीनों का वक्त लगता था और मरीजों को 7-9 गोलियां रोज लेनी पड़ती थीं, वहीं अब यह कोर्स चार दवाओं के साथ सिर्फ 6 महीनों में पूरा होगा।

क्या है बीपाल्म रेजिम?

बीपाल्म रेजिम में शामिल हैं चार प्रमुख दवाएं-

  • बेडाक्विलाइन (Bedaquiline)
  • प्रीटोमैनिड (Pretomanid)
  • लाइनजोलिड (Linezolid)
    • मोक्सीफ्लॉक्सासिन (Moxifloxacin)

    इन चारों दवाओं को रोजाना लेने से टीबी का इलाज तेज़ी से होता है और मरीज जल्दी रिकवर करते हैं। बुधवार को सिम्स के डीआरटीबी वार्ड में इस दवा का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर और अधिकारी मौजूद रहे।

    मरीजों को निशुल्क दी जाएगी दवा

    सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि यह दवा करीब 1 लाख रुपये की आती है, लेकिन राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इसे मरीजों को मुफ्त दिया जा रहा है। यह उन मरीजों के लिए एक बड़ी राहत है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

    जिले में 1,696 सक्रिय टीबी मरीज

    फिलहाल बिलासपुर जिले में 1,696 टीबी मरीज सक्रिय हैं। सभी मरीजों को अब बीपाल्म रेजिम से उपचार मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मरीज समय पर दवा लेते हैं तो वह 6 महीने में पूर्णत: स्वस्थ हो सकते हैं।

    2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य

    भारत सरकार ने 31 दिसंबर 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में यह नई बीपाल्म रेजिम एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ना सिर्फ इलाज को आसान बनाता है बल्कि मरीजों में दवा के प्रति जागरूकता और विश्वास भी बढ़ाता है।

    उपस्थित रहे ये प्रमुख चिकित्सा अधिकारी

    • डॉ. प्रतीक कुमार (रेस्पिरेटरी मेडिसीन विभाग)
    • डॉ. मधुमिता मूर्ति
    • डॉ. अमित श्रीवास्तव
    • डॉ. अनिल डडसेना
    • डॉ. आकांक्षा गुप्ता
    • डॉ. योगेश, डॉ. विद्या आदि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button