February 22, 2026 12:24 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
छत्तीसगढ़

भर्ती को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, दो साल पुराने विज्ञापन फैलाकर बेच रहे आवेदन पत्र, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

जगदलपुर: कलेक्ट्रेट में विभिन्न पदों पर भर्ती संबंधी दो साल पुराने विज्ञापन का भ्रम फैलाकर आवेदन पत्र बेचने को लेकर प्रशासन ने कड़ाई शुरू कर दी है। अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को पत्र जारी कर आवेदन पत्र बेचने पर रोक लगाने और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पत्र में बताया गया है कि जिला कार्यालय के वित्त शाखा में विगत कुछ दिनों से विभिन्न पदों पर भर्ती संबधी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं जिस पर विज्ञापन क्रमांक तीन 26 मई 2023 का उल्लेख किया गया है। उक्त भर्ती संबंधी विज्ञापन साल 2023 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से भर्ती पर प्रतिबंध लगाते हुए निरस्त किया गया है। इसकी सूचना दैनिक अखबारों सहित बस्तर जिले के शासकीय वेबसाइट में प्रदर्शित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button