February 11, 2026 10:17 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

Chandigarh वालों के लिए राहत भरी खबर, मौसम विभाग ने दी ये खास जानकारी

चंडीगढ़: भीषण गर्मी के बाद अब बरसे पानी ने कुछ हद तक राहत पहुंचाई है। पिछले दो दिनों से सुबह के वक्त और मंगलवार रात लगभग 12 बजे हलकी बारिश ने 10 दिनों से पड़ रही गर्मी को कम किया है। मानसून के दोबारा सक्रिय होकर आगे बढ़ने से चंडीगढ़ समेत समूचे उत्तर भारत का मौसम बदला है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक शहर में 3.6 मिलीमीटर बारिश से तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज हुई।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तापमान गिरकर 30 डिग्री दर्ज हुआ जबकि सैक्टर 39 के मौसम विज्ञान केंद्र में ये 31 डिग्री दर्ज हुआ। एक ही दिन में तापमान 6 डिग्री गिरा, जबकि न्यूनतम भी सोमवार के मुकाबले 2 डिग्री और गिरकर 25.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून के बाद शहर में अच्छी बारिश के आसार हैं। जून के महीने चिलचिलाती गर्मी से पसीने छुड़वाने के बाद दो दिनों से हो रही सुबह की बारिश दिन को खुशगवार बना रही है। इस बार रात में तापमान रिकार्डतोड़ स्तर तक पहुंचा। 32.6 डिग्री तक पहुंचे रात के तापमान के बाद अब रात में तापमान गिरा, लेकिन अभी भी पिछले कई बरसों की तुलना में बहुत ज्यादा है। रातें अभी भी 25 डिग्री के आसपास ही बितानी पड़ रही हैं।

मंगलवार को मानसून पूरी तरह से सक्रिय हुआ
मंगलवार को मानसून पूरी तरह से सक्रिय हुआ। 20 दिनों तक महाराष्ट्र में रुका रहा मानसून अब दो दिनों में पूरे महाराष्ट्र को कवर करने के बाद गुजरात और मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में पहुंच चुका है। दूसरी तरफ बंगाल को कवर करने के बाद आधे बिहार में पहुंचने के बाद मानसून आने वाले दिनों में तेजी से पश्चिमोत्तर भारत की तरफ बढ़ने की संभावना है। सैटेलाइट तस्वीरों और बंगाल की खाड़ी से चल रही हवाओं की मदद से 21 जून के आसपास मानसून चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश करके राहत पहुंचा सकता है।

Related Articles

Back to top button