February 11, 2026 10:05 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
महाराष्ट्र

इंस्टाग्राम पर इश्क, मुंबई से श्योपुर मिलने गई… बस स्टैंड पर किया इंतजार, नहीं मिला प्रेमी; पुलिस ने पहुंचाया घर

मुंबई की 18 साल की युवती अपने मामा की लड़की शादी में एमपी के श्योपुर जिले के एक युवक से मिली. दोनों के बीच बातचीत हुई. फिर इंस्टाग्राम पर युवती की दोस्ती उस युवक से हुई. इंस्टाग्राम पर ही युवती का इश्क परवान चढ़ा. युवती युवक के इश्क में इस कदर दीवानी हुई कि वो मुंबई में अपना घर छोड़कर 1100 किलोमीटर श्योपुर पहुंच गई.

हालांकि, युवती ने सपनों का जो महल बनाया था वो श्योपुर पहुंंचते ही ताश की पत्तों की तरह ढह गया. युवती ने श्योपुर बस स्टैंड पर कई घंटों तक युवक का इंंतजार किया. उसे कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं लगा. फिर जब फोन लगा तो युवक युवती से मिलने नहीं पहुंचा. इसके बाद बस स्टैंड के पास दुकानदार ने युवती की सहायता की और इसकी जानकारी पुलिस को दी.

बस स्टैंड युवती को थाने लाई पुलिस

इसके बाद कोतवाली पुलिस बस स्टैंड पहुंची और युवती को अपने साथ थाने लेकर चली गई. थाने में युवती के परिजनों से संपर्क किया गया. इसके बाद युवती के परिजन श्योपुर पहुंचे और फिर पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया, जो उसको लेकर चले गए. थाने में युवती ने पुलिस को बताया कि वो मामा की लड़की शादी में श्योपुर के बलवानी गांव के लड़के से मिली थी.

मुंबई से ट्रेन में श्योपुर तक लबां सफर तय किया

युवती ने बताया कि शादी में बातचीत के बाद दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई. धीरे-धारे इस दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया. इसके बाद उसने घरवालों को बिना कुछ बताए मुंबई से ट्रेन में श्योपुर तक लबां सफर तय किया. फोन भी अपने साथ नहीं लाई, ताकि उसकी लोकेशन का पता न लगाया जा सके. बस स्टैंड पर प्रेमी का कॉल पहले तो लगा नहीं और जब लगा तो प्रेमी मिलने नहीं आया.

कोतवाली थाना पुलिस ने कहा कि शुरू में डर के मारे युवती ने कहानी बदली, लेकिन फिर उसने मान लिया कि वो अपने प्रेमी से मिलने आई थी. युवती के परिवार वाले श्योपुर पहुंचे और युवती को परिजनों को सौंप दिया गया.

Related Articles

Back to top button