February 22, 2026 5:21 pm
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ...
उत्तरप्रदेश

‘चलो तुमको मायके छोड़ आऊं…’, पति ने बीवी को कार में किया बेहोश, फिर दो महीने की शादी में वफा का दिया ये सिला

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ SSP को शिकायत दी है. महिला ने बताया- साहब! मेरे पति ने मुझे कहा कि चलो मायके छोड़ आता हूं. फिर कार में उसने मुझे बेहोश कर दिया. बाद में जब मेरी आंख खुली तो मैंने खुद को नहर के किनारे पाया. महिला ने पति पर दहेज के प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है.

महिला की दो माह पूर्व शादी हुई है. एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार आगरा के थाना बाह में जैतपुर कलां चर्तुभुजपुरा की रहने वाली श्याम वती ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल को सिविल लाइन अड्डा जुहाना के किताब सिंह से हुई थी.

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था. महिला ने आरोप लगाया कि उसको कमरे में बंद करके मुंह में कपड़ा ठूसकर मारपीट भी की गई. गुरुवार को शाम पति मायके छोड़ने के बहाने अपने दोस्त की कार से ले गया. रास्ते में नशीली दवा छिड़ककर उसने बेहोश कर दिया.

इकदिल नहर के पास फेंका

महिला का कहना है कि कुछ समय बाद होश आने पर उसने खुद को इकदिल नहर के पास पाया. वहां से राह चलते एक युवक से मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस उसे थाने ले गई. फिर वहां से परिजन घर ले गए. शुक्रवार को परिजनों संग एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग की. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पति से भी पूछताछ की जाएगी. मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button