March 30, 2026 12:01 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
छत्तीसगढ़

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से जमकर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में भी बीती रात से जमकर बारिश हो रही है। रात भर से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं बीती रात से हो रही बारिश के चलते कई डेम और नहर उफान पर है। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में होगी बारिश

 मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीगढ़ की राजधानी रायपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा समेत प्रदेश के अन्य कई स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

प्रदेश के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर का शुक्रवार का तापमान केवल 30 डिग्री ही था। इसका मतलब ये है कि, प्रदेशवासियों को अब गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, बिना काम के घर से बाहर न नीकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button