February 25, 2026 3:10 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

 रायपुर: राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी की भी जिंदा जलकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। चूंकि फैक्ट्री में सारा सामान ही जलने वाला था, इसलिए देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आया है। इस दौरान अंदर मौजूद मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचायी मगर एक कर्मचारी कि जिंदा जल कर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भीतर फंसे कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिरहसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। कुछ अन्य मजदूर भी झुलसे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि हादसे का शिकार हुए कर्मचारी की पहचान कर ली गई है। कर्मचारी का नाम त्रिलोचन ध्रुव बताया जा रहा है। उसकी उम्र 18 साल बतायी जा रही है, जो मगर लोड धमतरी का निवासी था। पुलिस ने शव जले हुए शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button