February 24, 2026 7:18 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
धार्मिक

सपने में दिख जाएं मरे हुए रिश्तेदार तो…? प्रेमानंद महाराज ने बताया इसका असली मतलब और उपाय

प्रेमानंद महाराज को आज की तारीख में कौन नहीं जानता? वृंदावन के इस संत के दुनियाभर में करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिनमें कई नामी हस्तियां भी शामिल हैं. स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी प्रेमानंद महाराज के फॉलोअर हैं. महाराज के पास रोजाना कई भक्त अपनी परेशानियों का समाधान पाने आते हैं. ऐसा ही एक भक्त महाराज के पास आया, जिसने सवाल किया- महाराज अगर हमारे सपने में मरे हुए रिश्तेदार आएं तो इसका क्या मतलब है?

भक्त के सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा- सपने तीन तरह के होते हैं. पहला सपना वो होता है, जिनमें परिवार के मृत सदस्य दिखाई देते हैं. दूसरा वो जिसमें भगवान व साधु-संतों के दर्शन होते हैं. तीसरा वो जिसका अस्तित्व नहीं है.

चिंता की बात है या नहीं?

प्रेमानंद महाराज के बताया कि अक्सर इंसान का मन कई लोगों के साथ जुड़ा रहता है. ये लोग जिंदा भी हो सकते हैं और मृत परिजन भी. उन्होंने कहा कि अगर मृत परिजन सपने में दिखे तो इसे लेकर चिंता करने की बात नहीं है. ऐसा नहीं होता कि आपने कुछ बुरा कर दिया हो, जिसके कारण ये संकेत देना चाहते हैं, ऐसा कुछ नहीं होता. इसलिए डरने की बात नहीं है.

क्या करना चाहिए ऐसे में?

महाराज ने आगे कहा कि इस तरह के सपने आते हैं तो दान-पुण्य की आदत डालें. ये आदत सामान्य तौर पर भी होनी चाहिए. प्रेमानंद जी कहते हैं कि अगर आप निरंतर जल व अन्न का दान करते हैं तो यह दान पूर्वजों तक पहुंचता है. जब आप दान करते हैं तो इससे पूर्वजों को संतुष्टि मिलती है.

मरने के बाद दान-पुण्य करें

उन्होंने कहा- इसी कारण से पिंडदान भी किया जाता है. जब तक घर के बड़े-बुजुर्ग जीवित होते हैं तब तक उनकी सेवा करनी चाहिए और उनके मरने के बाद दान-पुण्य.

Related Articles

Back to top button