March 3, 2026 5:05 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
पंजाब

दिन चढ़ते ही पंजाब के गांव में मच गया शोर, घटना देख कांप गया हर कोई

पटियाला/नाभा: नाभा ब्लॉक के गांव दोदा के नजदीक नाभा-मालेरकोटला रोड पर एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान थे और पास में एक रस्सी भी पड़ी हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि महिला की हत्या क्यों की गई और वह कहां की रहने वाली थी।

गांव के लोगों को इस वारदात का पता उस समय चला जब वे सुबह की सैर के लिए निकले थे। उन्होंने मौके पर लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर यह जानने की कोशिश शुरू कर दी है कि हत्या किसने की और महिला की पहचान क्या है।

घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि महिला को सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा गया था। मौके पर एक रस्सी, उसकी चप्पलें भी पड़ी मिलीं। गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि वह आसपास के गांवों की लगती नहीं है। पुलिस अब हर पहलू से इस हत्या की जांच कर रही है कि हत्या किसने की और मृतका कौन थी।

Related Articles

Back to top button