February 13, 2026 12:40 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

चलती बाइक की टंकी पर बैठ बॉयफ्रेंड को कसकर लगाया गले, तोड़े ट्रैफिक रूल, रोमांस का Video वायरल हुआ तो…

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड चलती बाइक पर एक दूसरे से लिपट कर बैठे हुए हैं. चलती बाइक पर दोनों रोमांस करते और ट्रैफिक रूल तोड़ते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में युवक बाइक चला रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड बाइक की टंकी पर सामने से युवक को कसकर गले लगाकर बैठी हुई है. बताया जा रहा है कि ये दोनों रामगढ़ ताल घूमने आए थे. तभी दोनों का वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए गोरखपुर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए लिखा. ये वीडियो गोरखपुर के राम गढ़ताल का बताया जा रहा है. वीडियो में युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा है और बाइक पर युवक के आगे सामने की तरफ से उसकी गर्लफ्रेंड बैठी हुई है. युवती ने युवक को दोनों हाथ से कस कर पकड़ा हुआ है और दोनों चलती बाइक पर रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को देखकर हंसी मजाक भी कर रहें हैं. बाइक पर जा रहे इस प्रेमी जोड़े का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जहां-जहां से बाइक गुजरती है. दोनों को देखकर आसपास के लोग भी हैरान हो रहे हैं, लेकिन प्रेमी जोड़े पर लोगों का कोई असर नहीं पड़ता और वह अपनी धुन में चले जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी एक ऐसा ही वीडियो एक्स पर शेयर किया था, जो नोएडा से सामने आया था. पुलिस ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, रोमियो और जूलियट ने नोएडा में बाइक सीक्वल बनाने की कोशिश कीइस बार क्लाइमेक्स कोई लव सॉन्ग नहीं बल्कि, एक भारी चालान था. सुरक्षित यात्रा करें, नियमों का पालन करें, अपनी लव स्टोरी को लंबे समय तक चलने दें.

Related Articles

Back to top button