July 2, 2025 1:12 am
ब्रेकिंग
काव्य - महर्षि" को परमात्मा ने शायद काव्य सुनने बुलाया -- महावीर मामूली विवाद से बिगड़ी बात, गुस्से में गाड़ी से कुचल कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पड़ोसी से मारपीट के मामले में गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा प्लास्टिक कचरे से छत्तीसगढ़ के वनांचल में बन रही सड़कें, साय सरकार गढ़ रही नवाचार के नए प्रतिमान ‘हिंदी हमेशा से हमारी राष्ट्रीय भाषा रही है और हम इसका सम्मान करते हैं’, महाराष्ट्र में भाषा विवाद क... वायरल वीडियो ने खोली इंडिगो कर्मचारियों की पोल! यात्रियों के सामना के साथ ऐसी हरकत करते दिखे कर्मचार... 2027 में प्रस्तावित जनगणना के लिए IAS मनोज पिंगुआ को बड़ी जिम्मेदारी.. बनाये गये नोडल अधिकारी, आदेश ज... छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा कदम, बिना पंजीकरण वाले प्रोजेक्ट्स पर कसा शिकंजा छत्तीसगढ़ के 3500 स्कूलों में प्राचार्यों की पोस्टिंग जल्द, प्राचार्यों के प्रमोशन का रास्ता साफ, हा... छत्तीसगढ़ में विकास को मिलेगी नई गति, सीएम साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ
रायपुर संभाग

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

 

रायपुर. 29 अप्रैल 2025. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि तथा तीनों तरह के निकायों में पार्षद निधि के रूप में 103 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है। उन्होंने नगरीय निकायों को इन निधियों का सदुपयोग करते हुए राज्य की शहरी आबादी तक यथाशीघ्र योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस राशि से निकायों में मूलभूत विकास के कार्य किए जाएंगे।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगमों में महापौर निधि तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि की 50-50 प्रतिशत राशि की प्रथम किस्त के रूप में कुल 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं। तीनों तरह की नगरीय निकायों में पार्षद निधि के रूप में कुल 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए भी जारी किए गए हैं।

 

विभाग द्वारा नगर निगमों में महापौर निधि के दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष निधि के दस करोड़ 50 लाख रुपए तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि के दस करोड़ एक लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं। वहीं पार्षद निधि के प्रथम किस्त (50 प्रतिशत) के रूप में नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, नगर पालिकाओं को 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए एवं नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button