March 14, 2026 9:09 am
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
मध्यप्रदेश

जनता रहें अलर्ट, प्रशासन बाढ़-बारिश में सुविधाओं पर दें ध्यान… CM मोहन यादव ने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारिश को लेकर प्रदेश की जनता से अलर्ट रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है. करीब सभी जिलों से बारिश की सूचनाएं मिल रही हैं. उन्होंने कहा है कि यदि आवागमन रोड पर किसी पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से आ रहा है, तो लोग उसमें आने-जाने से बचें. उन्होंने कहा कि यात्रा करना जीवन से ज्यादा जरूरी नहीं है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश के सभी नागरिकों से यह अपील की है और कहा है कि अपनी अपने परिवार के साथ साथ जानमाल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि सजग रहें और सावधानी बरतें. जहां खतरा दिखे, सूचित करें.

प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी अपने संदेश में कहा है कि वे प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि किसी भी जिले में वर्षा के चलते नागरिकों को परेशानी न आने पाए. ऐसे नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है, वहां पर भी सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्षा के चलते किसी भी प्रकार के जान-माल की नुकसान न होने पाए, हम सबका यही प्रयास होना चाहिए. उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवागमन के समय, जहां कहीं भी बारिश का पानी बढ़ रहा है या बाढ़ का पानी आ रहा है, अगर पानी तेजी से बढ़ता दिख रहा है, तो वहां आने-जाने से बचें, क्योंकि यह बेहद जोखिम भरा हो सकता है.

मानसून हमारी अर्थव्यवस्था का आधार

उन्होंने कहा कि यद्यपि जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा बारिश के मद्देनजर सभी इंतजाम किए गए हैं, तथापि आवश्यकता पड़ने पर और अधिक इंतजाम भी किए जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को शुरूआत में ही तर-बतर कर देने वाले मानसून के मंगल प्रवेश पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं. उन्होंने कहा कि मानसून हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है. इसकी आमद खुशी देती है.

Related Articles

Back to top button