February 22, 2026 3:43 pm
ब्रेकिंग
Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, 10 लाख के इनामी जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर Delhi Special Cell Operation: देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 गिरफ्तार, जानें इनसाइड स्टोरी BCCI Big Announcement: जिन खिलाड़ियों की सैलरी है मात्र 3 हजार, अब उनकी आर्थिक मदद करेगी बीसीसीआई The Kerala Story 2: विपुल शाह की फिल्म पर भड़के अनुराग कश्यप, बताया 'बकवास प्रोपेगैंडा' Trump Greenland Controversy: विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड क्यों भेजा हॉस्पिटल शिप? जानें ... Crude Oil News: रूस को बड़ा झटका! बैन से घटी तेल की सप्लाई, सऊदी अरब की ओर मुड़ा भारत Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन
पंजाब

पंजाब सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की भारी बढ़ोतरी

पटियाला: पंजाब सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न का स्टाइपेंड (इंटर्न के वेतन) बढ़ाने का फैसला किया है। अब उन्हें हर महीने 15 हजार रुपये की जगह 22 हजार रुपये मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को पहले, दूसरे और तीसरे साल में क्रमश: 76, 77 और 78 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह सीनियर डॉक्टरों को 92, 93, 94 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद अब सभी मेडिकल अस्पतालों में आम लोगों के लिए सेवाएं शुरू हो गई हैं। यह दावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की तरह स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। दूसरी तरफ विपक्ष भी इस मुद्दे को उठा रहा था। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया और उनके साथ बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि काफी समय से पेय रिवीजन स्टाइपेंड का मामला चल रहा था और  यह सरकार के विचाराधीन था। जैसे ही मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को इस बारे में पता चला तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब, उक्त लोगों को बुलाओ। इसके बाद सभी डॉक्टरों को बुलाया गया। बाद में वित्त मंत्री के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें हर मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ ही स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। अब उन्होंने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। ओ.पी.डी. और ऑपरेशन थियेटर अब सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button