July 2, 2025 6:12 am
ब्रेकिंग
काव्य - महर्षि" को परमात्मा ने शायद काव्य सुनने बुलाया -- महावीर मामूली विवाद से बिगड़ी बात, गुस्से में गाड़ी से कुचल कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पड़ोसी से मारपीट के मामले में गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा प्लास्टिक कचरे से छत्तीसगढ़ के वनांचल में बन रही सड़कें, साय सरकार गढ़ रही नवाचार के नए प्रतिमान ‘हिंदी हमेशा से हमारी राष्ट्रीय भाषा रही है और हम इसका सम्मान करते हैं’, महाराष्ट्र में भाषा विवाद क... वायरल वीडियो ने खोली इंडिगो कर्मचारियों की पोल! यात्रियों के सामना के साथ ऐसी हरकत करते दिखे कर्मचार... 2027 में प्रस्तावित जनगणना के लिए IAS मनोज पिंगुआ को बड़ी जिम्मेदारी.. बनाये गये नोडल अधिकारी, आदेश ज... छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा कदम, बिना पंजीकरण वाले प्रोजेक्ट्स पर कसा शिकंजा छत्तीसगढ़ के 3500 स्कूलों में प्राचार्यों की पोस्टिंग जल्द, प्राचार्यों के प्रमोशन का रास्ता साफ, हा... छत्तीसगढ़ में विकास को मिलेगी नई गति, सीएम साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़

घर के बाहर खेल रहे मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

दुर्ग। दुर्ग के उरला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां महज ढाई साल के बच्चे की ई-रिक्शा के नीचे दबकर मौत हो गई। मामले में बताया गया कि, ई-रिक्शा चालक नशे में धुत होना बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है। जिसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

दरअसल, दुर्ग के उरला बांबे आवास में रहने वाले परिवार के ढाई साल का बच्चा खुशान दास मानिकपुरी घर के सामने अन्य छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान इसी क्षेत्र का रहने वाला आरोपी अजय विश्वकर्मा नशे में धुत ई-रिक्शा चलाते हुए खेल रहे बच्चे पर चढ़ा दिया। जिससे घटना में मासूम बुरी तरह दब गया। वहीं  कुछ दूर पर बैठे बच्चे के चाचा ने आवाज सुनकर चक्के के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकाला और मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 इस हादसे में मासूम बच्चे के सिर,रीढ़ की हड्डी, हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक उल्टा चाचा को धमकाने लगा। घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और मातम पसरा हुआ है। मोहन नगर थाना पुलिस ने घटना के बाद ई- रिक्शा जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी अजय विश्वकर्मा फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button